Friday, 23 September 2022

Haryana Current Affairs 11 to 20 September 2022

 

11 to 20 September

·        आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को भी शिक्षा का समान अधिकार मिले और वे अपने जीवन में कामयाब बने, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा सुपर-100 कार्यक्रम चलाया जा रहा है सुपर-100 कार्यक्रम वर्ष 2018 में शुरू किया गया था, जिसके तहत रेवाड़ी और पंचकुला में केंद्र स्थापित किए गए थे। आईआईटी  जैसे प्रमुख संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए सरकारी स्कूलों के वंचित मेधावी छात्रों को इन केंद्रों में कोचिंग दी जाती है। सरकारी स्कूल के छात्र जो कक्षा 10वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें लिखित परीक्षा और विशेष स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजरने के बाद जेईई और नीट परीक्षा के लिए विशेष कोचिंग दी जाती है। छात्रों के छात्रावास, भोजन और स्टेशनरी का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

·        हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम के लोक निर्माण विश्राम गृह में मोदी@20 नामक पुस्तक का विमोचन किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन कल्याणकारी कार्य तथा प्रशासनिक कार्य कुशलता पर कई पुस्तकें लिखी गई है। उनमें से ही एक 'मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी' (मोदी@20 सपने हुए साकार) है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति संकल्पित है।

·        हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 30 सितम्बर तक विशेष पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष पोषण माह के तहत विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से अभिभावकों को सही पोषण के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इतना ही नहीं पोषण जागरूकता के साथ-साथ पौधारोपण, साफ-सफाई जैसी विशेष गतिविधियां की जा रही है।

·         प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के दौरान बायोगैस को बढ़ावा देने के लिए संस्थागत बायोगैस प्लांट योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत बायोगैस प्लांट की लागत का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है और योजना का लाभ पोल्ट्री फार्म सहित व्यावसायिक, खुद की डेयरी गऊशाला लाभ उठा सकते हैं।इस योजना के तहत 25 क्यूबिक बायोगैस प्लांट पर अधिकतम 1 लाख 27 हजार 200 रुपये अनुदान, 35 क्यूबिक बायोगैस प्लांट 2 लाख 2 हजार रुपये अनुदान, 45 क्यूबिक बायोगैस प्लांट 2 लाख 38 हजार 800 रुपये अनुदान, 60 क्यूबिक बायोगैस प्लांट 3 लाख 2 हजार 400 रुपये अनुदान, 80 क्यूबिक बायोगैस प्लांट 3 लाख 95 हजार 600 रुपये की धनराशि के लगभग अनुदान दिया जाएगा।

·        हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सरकारी प्रोजेक्ट्स में धांधली करने   भ्रष्टाचार फैलाकर जनता के पैसों पर मौज करने वालों के प्रति अपने तेवर और अधिक कड़े कर लिए हैं। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ-साथ संभावित भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अपना पूरा फोकस प्रोडक्ट की क्वालिटी पर कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज फिर इंजीनियरिंग कामों की जांच -पड़ताल के लिए क्वालिटी एश्योरेंस कमेटी का गठन करने की बात कहकर जता दिया है कि भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं है। यह मुख्यमंत्री की ईमानदार सोच तथा पारदर्शिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

·        हरियाणा में रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत 17 सितंबर से 25 अक्टूबर तक राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि सभी ब्लड बैंकों में समुचित मात्रा में रक्त का भण्डारण किया जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य में 36 सरकारी 108 प्राईवेट ब्लड बैंक कार्यरत हैं जिनके माध्यम से 4 लाख युनिट रक्त हर साल एकत्र किया जाता है जबकि हरियाणा में 3.2 लाख युनिट रक्त की आवश्यकता होती है।

·        हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को यमुनानगर के लोहगढ़  में बनाये जा रहे संग्रहालय तथा मार्शल आर्ट्स स्कूल के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महान बाबा बंदा सिंह बहादुर की राजधानी लोहगढ़ को ऐतिहासिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। राज्य सरकार आदिबद्री को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर रही है आदिबद्री में डैम, बैराज बनाया जा रहा है, इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ एमओयू हो चुका है। आदिबद्री का सरस्वती नदी के साथ संबंध होने के नाते यहां भी ऐतिहासिक महत्व है। इसलिए भविष्य में लोहगढ़ से लेकर आदिबद्री का क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान बनेगा।

·        हरियाणा के कुरूक्षेत्र में आगामी 19 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष गीता जयंती का मुख्य महापर्व 4 दिसंबर 2022 को है। इस दौरान 29 नवंबर से 4 दिसंबर 2022 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

·        हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रयासों के फलस्वरूप धर्मनगरी कुरूक्षेत्र में मनाए जाने वाले गीता जयंती समारोह को पिछले : वर्षों से  अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है और इसी कड़ी में इस वर्ष कनाडा के लिविंग आर्ट सेंटर मिसीसागा में 16 से 19 सितंबर तक गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश-विदेश की 104 धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर मंथन करेंगी। इस महोत्सव का शुभारंभ 16 सितंबर को पार्लियामेंट हिल ओटावा से होगा। 17 सितंबर को मिसिसॉगा में प्रातकालीन सत्र में लिविंग आर्ट सेंटर में श्रीमदï्भगवद गीता पर सेमिनार होगा और सायं के समय श्रीकृष्ण कथा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, 18 सितंबर को डूडांस स्क्वायर टोरंटो में शोभायात्रा का आयोजन और अंतिम दिन 19 सितंबर को ओन्टारियो पार्लियामेंट में पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर चर्चा होगी और ब्रैंपटन सिटी ओंटारियो में गीता पार्क भूमि पूजन होगा।

·        हरियाणा सरकार की पहल पर अब चण्डीगढ, पंचकूला और मोहाली (ट्राईसिटी) को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने जा रही है, जिसके तहत हरियाणा की ओर से किए गए प्रयासों के तहत अब चण्डीगढ के ओल्ड एयरपोर्ट टर्मिनल को न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल से जोड़ने की कवायद के अंतर्गत पॉड कार सिस्टम को शुरू किया जाएगा, ताकि यात्रियों को समय की बचत होने के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं भी मिलेगी।

·        हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि नीति आयोग के निर्देशानुसार सभी विभाग रैकिंग में सुधार करने के लिए पैरामिटर अनुसार कार्य करे ताकि सतत विकास लक्ष्य हरियाणा 2030 को हासिल कर सतत और समावेशी हरियाणा 2047 के लक्ष्य की ओर बढा जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिला स्तर पर इंडेक्स तैयार की है। इसमें सभी जिलों की परफॉर्मेंस के आधार पर आकलन किया जा रहा है। इसके साथ ही अलग अलग हैड बनाकर बजट का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य 2030 के इंडेक्स में हरियाणा 57 से बढ़कर 67 प्रतिशत तक पहुंच गया है और रैंकिंग में भी आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सतत विकास लक्ष्य हरियाणा 2030 को हासिल करने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव के स्तर पर समूहों में कार्य किया जा रहा है। गरीबी, स्वास्थ्य, गुणवत्ता युक्त शिक्षा, लैगिंग समानता, स्वच्छ जल एवं स्वच्छता, सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा, बेहतर काम और आर्थिक विकास, उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचा, असमानता कम करना, सतत शहर एवं समुदाय, सतत उत्पाद एवं खपत, पर्यावरण कार्य, भूमि पर जीवन, शांति, न्याय एवं मजबूत संस्थान सहित 17 मुख्य बिन्दुओं पर बेहतर कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि विजन 2030 के तहत सरकार, सोसायटी एवं प्राइवेट सेक्टर को साथ लेकर कार्य करेगी ताकि सतत विकास लक्ष्य हरियाणा 2047 का लक्ष्य हासिल करने में कोई दिक्कत आए।  

·        हरियाणा में आगामी तीन माह के भीतर डायल 112  की आपातकालीन त्वरित सहायता प्रणाली के साथ स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन सेवा डायल 108 की सेवाओं को एकीकृत किया जायेगा। इस प्रणाली के एकीकृत होने से आमजन को यूनिवर्सल नंबर पर ही आपातकालीन समय में एंबुलेंस एवं अन्य सेवाएं जल्द से जल्द आमजन तक पहुंच सकेगी। सके अलावा, डायल-112 के साथ फायर ब्रिगेड की सेवाओं, महिला हैल्पलाइन नंबर 1091 और ट्रेफिक हैल्पलाइन नंबर 1073 की सेवाओं को सफलतापूर्वक एकीकृत किया गया है और वर्तमान में पूरे राज्य में सुचारू रूप से संचालित है।

·        हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जेपी दलाल ने कहा कि शुगर मिलों में लगाए जाने वाले एथनोल प्लांट के निर्माण कार्यो में तेजी लाई जाए ताकि इनके चलने से किसानों को ज्यादा लाभ मिल सके। इसके अलावा, किसान गन्ने की नई किस्म 15023 की अधिक से अधिक पैदावार करें। इस किस्म पर किसानों को सबसिडी प्रदान की जाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि शाहबाद शुगर मिल में 60 केएलपीडी क्षमता का एथनोल प्लांट स्थापित किया जा चुका है और पानीपत शुगर मिल में 90 केएलपीडी क्षमता का एथनोल प्लांट शीघ्र ही लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त रोहतक, करनाल, सोनीपत, जीन्द, कैथल, महम, गोहाना पलवल शुगर मिलों में एथनोल प्लांट लगाने के प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं

·        हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा है कि सौर ऊर्जा को  वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में बढ़ावा देने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने हरियाणा में अनुसूचित जाति पिछड़े वर्ग की धर्मशालाओं की छतों पर लगाए जाने वाले सौर ऊर्जा संयत्रों पर 75 प्रतिशत सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार सामाजिक संस्थानों के भवनों को भी 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। 

·        भारतीय रेल के रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने हेतु चयन किया गया है। पुनर्विकास कार्यों के द्वारा इस रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुविधाओं के लिए प्रमुख उन्नयन कार्य किए जायेंगे। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि इस परियोजना की कुल राशि रुपये 262 करोड़ है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित योजना के अंतर्गत फरीदाबाद स्टेशन पर  दोनो ओर आईकॉनिक भवन बनाए जाएंगे इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तरह आगमन प्रस्थान की अलग-अलग सुविधा होगी। स्टेशन के दोनों ओर मल्टी लेवल कार पार्किंग होगी। 72 मीटर चौड़ा सुसज्जित स्थान रेलवे स्टेशन के दोनो ओर होगा। इसके अतिरिक्त अधिक क्षमता स्थान युक्त प्रतीक्षालय क्षेत्र, फूड कोर्ट सहित अन्य सुविधाएं भी यहां विकसित की जाएंगी।

·         चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र, महेन्द्रगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केन्द्र के पुरस्कार से नवाजा गया है। केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में बुधवार को आयोजित आउटलुक शिखर सम्मेलन और स्वराज पुरस्कार-2022 कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज को यह पुरस्कार प्रदान किया इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र महेन्द्रगढ़ सहित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सभी 11 कृषि तकनीकी अनुप्रयोग संस्थानों से 731 कृषि विज्ञान केन्द्रों ने आवेदन किया था जिनमें से पुरस्कार के लिए उक्त केन्द्र को चुना गया।

·        प्रदेश में अध्यापकों छात्रों के अनुपात को ठीक करने के लिए तबादला पॉलिसी को लागू किया गया और इस पॉलिसी के लागू होने से आज प्रदेश में अधिसंख्य स्कूलों में शिक्षक और छात्र अनुपात ठीक हो पाया है गौरतलब है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों के करीब 76 फीसदी छात्र (10,19,530) केवल 42 फीसदी (2,308 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों (6 से 12वीं) में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि 12 फीसदी (1,61,999) बच्चे 19 फीसदी (1025) हाई स्कूलों (6 से 10 वीं) में पढ़ रहे हैं और केवल 12 फीसदी (1,63,831) छात्र प्रदेश के 39 फीसदी (2,128 ) मिडल स्कूलों (6 से 8 वीं) में पढ़ाई कर रहे हैं ऐसे ही अगर शिक्षकों के रिक्त पदों की बात करें तो तबादला प्रक्रिया से पहले प्रदेश के 68 सरकारी स्कूलों में 0 पद रिक्त थे यानी सभी पदों पर शिक्षकों की संख्या पूरी थी जबकि अब 85 स्कूलों में कोई भी पद रिक्त नही है यानी इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति 100 फीसदी हो गई है। ऐसे ही तबादला प्रक्रिया से पहले 257 स्कूलों में शिक्षकों के 80 फीसदी से ज्यादा पद रिक्त थे जो अब घटकर 126 रह गए है। तबादला प्रक्रिया से पहले प्रदेश के सीनियर सेकेंडरी स्कूल जिनमे सबसे ज्यादा छात्र (76 फीसदी -10,19,530) हैं , करीब 66 फीसदी (31701 ) शिक्षक थे, लेकिन अब इन स्कूलों में छात्रों की संख्या और आवश्यकतानुसार करीब 71 फीसदी (34579 ) शिक्षक उपलब्ध हो गए हैं हाई स्कूलों में जहां बच्चे बहुत कम हैं (12 फीसदी 1,61,999) वहां पहले लगभग 17 फीसदी (7961) शिक्षक थे अब करीब 12 फीसदी (5708) हो गए हैं, इसी तरह मिडल स्कूलों में पहले भी 35 फीसदी शिक्षक थे और अब भी 36 फीसदी ही हैं। गौरतलब इन आंकड़ों में मॉडल संस्कृति स्कूलों को नहीं जोड़ा है ।तबादला प्रक्रिया में लगभग 36000 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया जिसमें 30367 शिक्षक रेगुलर 5241 अतिथि अध्यापक सम्मिलित हैं तबादलों के बाद 75 फीसदी नियमित शिक्षकों को उनकी पहली 10 पसंद के विद्यालय अलॉट हुए है, जबकि 68 फीसदी अतिथि अध्यापकों को अपनी पहली 10 पसंद के स्कूल अलॉट किये गए है

·        हरियाणा में चुनावों से पहले व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी (स्वीप) योजना तैयार करने के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन किया गया है।

·        हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (HIPA) ,गुरुग्राम में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रशासकीय सचिवों तथा प्रशासकीय प्रशिक्षण संस्थानों के महानिदेशकों ने देश में गुणवत्तापूर्ण लोक सेवाएं प्रदान करने तथा शिकायत निवारण प्रणाली में सुधार करने के विषय पर  मंथन किया। भारत सरकार के प्रशासकीय सुधार और लोक शिकायत विभाग की ओर से हिपा गुरुग्राम मेंसेवोत्तम विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई थी।स संगोष्ठी में भारत सरकार के प्रशासकीय सुधार और लोक शिकायत विभाग के विशेष सचिव श्री वी श्रीनिवास ने कहा कि सेवोत्तम दो शब्दसेवा और उत्तमसे मिलकर बना है जिसका अर्थ है कि सेवाओं में उत्कृष्टता। उन्होंने कहा कि देश में लोक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से सेवोत्तम मॉडल विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि सेवोत्तम मॉडल के तहत देश के विभिन्न राज्यों में शिकायत निवारण प्रणाली का अध्ययन करने पर पाया गया कि हरियाणा मेंसीएम विन्डोजन शिकायतों के निवारण में बेहतरीन साबित हुई है। हरियाणा प्रदेश के सभी 22 जिलें शिकायत निवारण में देश के टॉप के 100 जिलों में आते हैं, इसलिए अन्य प्रदेशों द्वारा हरियाणा की शिकायत निवारण प्रणाली सीएम विंडो को समझने का प्रयास किया जा रहा है कि किस प्रकार से इतने जिलों के लोगों की शिकायतों का निवारण दक्षता के साथ हो रहा है।

·        हरियाणा में थैलेसीमिया से ग्रस्त व्यक्तियों को 2500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे तथा इनके स्वास्थ्य जांच के लिए आवश्यक मैडिकल टेस्ट भी फ्री होंगे ताकि बीमारी के ईलाज पर होने वाले खर्च का भार व्यक्ति के परिजनों पर पड़े।

·        कनाडा की राजधानी ओटावा में संसद भवन में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का संदेश संसद भवन में चलाया गया। वहीं इस मौके पर पवित्र ग्रंथ भगवत गीता को कनाडा की संसद के पुस्तकालय में सुशोभित किया गया।कुरुक्षेत्र को विश्व पटल पर लाने और पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र और हरियाणा ही नहीं अपितु मारीशस और इंग्लैंड जैसे देशों में भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। इस बार यह कार्यक्रम कनाडा में आयोजित किया गया।

·        ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई), विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में 14-16 सितंबर तक तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 'आंगन -2022' (ऑगमेंटिंग नेचर बाय ग्रीन अफोर्डेबल न्यू-हैबिटेट) 'मेकिंग जीरो-कार्बन ट्रांजिशन इन बिल्डिंग' का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में हरियाणा में भवनों में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने और लागू करने हेतू किए गए अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग तथा हरेडा को एसडीए (राज्य नामित एजेंसी) - श्रेणी - II के लिए 'विशेष पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग और हरेडा के महानिदेशक डॉ हनीफ कुरैशी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।  हरियाणा सरकार ने राज्य में ऊर्जा संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने और लागू करने के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरेडा को स्टेट डेसिग्नेटिड एजेंसी के रूप में नामित किया है। राज्य सरकार ने 100 किलोवाट से अधिक कनेक्टेड लोड वाले सभी नए भवनों के लिए ऊर्जा संरक्षण भवन कोड के कार्यान्वयन को भी अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार 95 प्रतिशत से अधिक सरकारी भवनों/कार्यालयों ने अपनी पारंपरिक लाइटों को एलईडी लाइटों से बदल दिया है। 

·        हरियाणा के 6 जिलों में पल्स पोलियो 2022-23 का दूसरा उप राष्ट्रीय टीकाकरण (एसएनआईडी) दौर शुरू किया गया है। 

·        मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि भिवानी जिले के गरवा गांव में 30 करोड़ रुपये की लागत से एक्वापार्क बनाया जाएगा। यह एक्वापार्क 25 एकड़ में होगा। इसमें मछली पालन से जुड़े नए-नए शोध, मछली पालन की नई किस्म, बीज पर शोध किया जाएगा। इससे मछली पालकों को सीधे लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मिलने वाला लाभ अगले तीन वर्ष तक मिलेगा। झींगा बड़ी मात्रा में एक्सपोर्ट किया जाता है। इससे विदेशी मुद्रा देश में आती है जो भारत की आर्थिक तरक्की के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने सिरसा जिले के किसानों को झींगा उत्पादन में आगे बढ़ने पर यहां के किसानों को बधाई दी।

·        हरियाणा सरकार ने प्रदेश में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर पूर्ण रूप से रोक लगाने तथा पराली का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतू नीतिगत फ्रेमवर्क बनाया है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा हरियाणा एक्स-सीटू मैनेजमेंट ऑफ पैडी स्ट्रॉ पॉलिसी – 2022 का प्रारूप तैयार कर लिया गया है, हरियाणा एक्स-सीटू मैनेजमेंट ऑफ पैडी स्ट्रॉ पॉलिसी – 2022 का उद्देश्य पराली आधारित बायोमास, बिजली परियोजनाओं, उद्योगों, कम्प्रैस्ड बायोगैस संयंत्रों, अपशिष्ट से ऊर्जा संयंत्रों, ईंट-भट्ठों, पैकेजिंग सामग्री इत्यादि में निवेश को आकर्षित करने के लिए अनुकूल वातावरण बनाना है। इतना ही नहीं, किसानों को अपने खेत में पराली को काटने, गठरी बनाने और स्टोर करने हेतू प्रोत्साहित करना और विभिन्न परियोजनाओं में उपयोग हेतू इसे बेचने के लिए सुविधा प्रदान करना है।

·        हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक अधिनियम को सुप्रीम कोर्ट द्वारा वैध करार दिए जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश की सभी सिख संगत को हार्दिक बधाई दी है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर श्री मनोहर लाल से मिलने पहुंचा।  प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह दादुवाल ने की। प्रतिनिधिमंडल ने सिरोपा और फूलमालाएं पहनाकर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद और अभिनंदन किया।

·        हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान(हिपा) में भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय रेलवे लेखा सेवा तथा भारतीय डाक सेवा के अधिकारियों के लिएएक विशेष फाउंडेशन कोर्स  शुरू किया गया जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार सेवानिवृत आईएएस श्री अमित खरे ने हिपा गुरूग्राम में किया।

·        हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूएगा। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और कुछ का कार्य पूरा होने वाला है। पर्यटन के क्षेत्र में ये विकास कार्य हरियाणा की तरफ देश और विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करेंगे।पिछले दिनों पवित्र तीर्थ ज्योतिसर में भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप की मूर्ति का अनावरण किया गया था। अब जल्द ही यहां पर थ्री-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखने को मिलेगा। इसका लगभग कार्य पूरा हो चुका है। आने वाले दिनों में इस शो का उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाभारत और श्रीमद्भागवत गीता से जुड़े प्रसंगों को दिखाया जाएगा। इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक जैसे ऑगमेंटेड रियलिटी, होलोग्राफिक इमेज, रोबोटिक और ड्रोन आदि का इस्तेमाल किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदबाद के सुरजकुंड में 1 अतिरिक्त मेला लगाने पर सरकार विचार कर रही है। इस संबंध में हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय से बातचीत की है। जल्द सूरजकुंड में 1 अतिरिक्त मेला लगाने का कार्य किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पिंजौर में स्थित यादवेंद्र गार्डन पूर्व युग के कुछ शेष गार्डन में से एक है। इसके जीर्णोद्धार के लिए आगा खान फाउंडेशन के साथ समझौता किया गया है। जल्द ही ज्यूरिक से एक टीम हरियाणा पहुंच रही है। उनके साथ बैठक करके इस संबंध में फैसला लिया जाएगा। मोरनी और टिकरताल आदि को ध्यान में रखते हुए होम स्टे पॉलिसी बना दी गई है।

·        वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, होम्योपैथिक कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज स्कूल इत्यादि की संख्या में बढोतरी हुई है। वर्ष 2014 में प्रदेश में 7 मेडिकल कॉलेज थे और एमबीबीएस सीटें केवल 700 थी। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान 6 कॉलेज खोले गए और आज एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़कर 1735 हो गई है

 

हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014

  हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम , 2014 के तहत नागरिकों को प्रदान की जाने वाली शहरी स्थानीय निकाय विभाग की आठ औ...