Thursday, 21 July 2022

Haryana Current Affairs 16 July to 20 July 2022

Haryana Current Affairs

16  to 20 July 2022

 Ø  हरियाणा निश्चित रूप से देश का पहला ऐसा राज्य बनेगाजिसके हर घरहर सरकारी कार्यालयनिजी भवनों स्कूलों और व्यवसायिक संस्थानों पर झंडा फहराया जाएगा। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई 'हर घर तिरंगाअभियान के तहत 13, 14  15 अगस्त को हरियाणा तीन रंगों में रंगा नजर आएगा। राज्य के लोगोंविशेषकर युवाओं से इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान करते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि हर हरियाणवी को 'राष्ट्र पहलेहमेशा पहले' मंत्र के साथ आगे बढ़ना है।

Ø  हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार प्रत्येक जिला में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का लक्ष्य तय समय में पूरा करेगी हरियाणा सरकार नागरिकों को बेहतर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाने को संकल्पित है। महेंद्रगढ़ जिले के गांव कोरियावास में बन रहा मेडिकल कॉलेज हरियाणा के कई जिलों के अलावा राजस्थान के लिए भी लाइफ लाइन साबित होगा। 800 करोड़ रुपए की लागत से लगभग 80 एकड़ में तैयार हो रहे इस मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण का कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से यहां पर ओपीडी तथा कक्षाएं प्रारंभ करवा दी जाएंगी। हरियाणा में चार मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य अगले एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। नारनौल के कोरियावास, जींद, करनाल और भिवानी में स्थापित किये जा रहे मेडिकल कॉलेजों में तय समय में दाखिले शुरू करवाए जाएंगे।

Ø  चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। विश्वविद्यालय के इंदिरा चक्रवर्ती गृह विज्ञान महाविद्यालय ने देशभर में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022 के लिए जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में 42वां जबकि हरियाणा में प्रथम रैंक प्राप्त किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022 के लिए जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में देशभर से 2270 कॉलेज शामिल हुए थे।

इससे पहले भी कई उपलब्धियां हैं विश्वविद्यालय के नाम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय को इससे पहले भी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा सर्वश्रेष्ठ संस्थान पुरस्कार, सरदार पटेल सर्वश्रेष्ठ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पुरस्कार मिल चुके हैं। इसी प्रकार विश्वविद्यालय मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ऑन इनोवेशन एंड एचीवमेंटस (ARIIA) में कृषि विश्वविद्यालयों में देशभर में प्रथम स्थान हासिल कर चुका है। विश्वविद्यालय ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा 2019 के लिए जारी आईसीएआर रैंकिंग में तीसरा स्थान पाया था और हाल ही में विश्वविद्यालय में स्थापित एग्री बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर को स्वउद्यमियों के विकास की दिशा में किए जा रहे श्रेष्ठ कार्यों के लिए नाबार्ड की ओर से सम्मानित किया गया है।

Ø  गुरुग्राम में एसोचेम द्वारा आयोजित किया गया ‘एक्सीलेरेट हरियाणा-2022 इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस तथा हरियाणा एमएसएमई एक्सीलेंस रिकॉगनिशन‘ कार्यक्रम

Ø  प्रतिवर्ष सरकार प्रदेश में 2 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखती है। इनमें से 30 लाख पौधे हरियाणा की जनता को उनके घरों के आसपास हरियाली के लिए निशुल्क बांटे जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अमृत सरोवर अभियान के तहत राज्य के 22 जिलों में बाईस सौ जोहडों के आसपास भी तीर्थ प्रजाती के पौधे लगाए जा रहे हैं ताकि पशु-पक्षियों का बसेरा भी बन सके।

Ø  अटल भूजल योजना में बड़े पैमाने पर सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, हरियाणा सरकार ने अब राज्य में गिरते भूजल स्तर के बारे में जन जागरूकता फैलाने के लिए प्रभावी आईईसी गतिविधियों को अपनाने की योजना बनाई है। इस योजना का उद्देश्य भारत के सात राज्यों में भूजल प्रबंधन में सुधार करना है। चयनित सात राज्यों में हरियाणा भी शामिल है, जहां विभाग द्वारा अटल भूजल योजना लागू की जा रही है। हरियाणा के 14 जिलों (1669 ग्राम पंचायतों को कवर करने वाले 36 ब्लॉक) को योजनाबद्ध तरीके से सुधार करने हेतु चिह्नित गया है, जहां भूजल की खपत और भूजल में गिरावट की दर अधिक थी। अटल भूजल योजना (अटल जल) 6000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ एक केंद्रीय योजना है, जिसमें से 3,000 करोड़ रुपये विश्व बैंक से ऋण के रूप में और 3,000 करोड़ रुपये भारत सरकार से योगदान के रूप में प्रदान किए जा रहे हैं। 

Ø  भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई 'हर घर तिरंगाअभियान के तहत 13, 14 15 अगस्त को हरियाणा तीन रंगों में रंगा नजर आएगा। हरियाणा निश्चित रूप से देश का पहला ऐसा राज्य बनेगाजिसके हर घरहर सरकारी कार्यालयनिजी भवनों स्कूलों और व्यवसायिक संस्थानों पर झंडा फहराया जाएगा।राज्य के लोगोंविशेषकर युवाओं से इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान करते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि हर हरियाणवी को 'राष्ट्र पहलेहमेशा पहले' मंत्र के साथ आगे बढ़ना है।

Ø  हरियाणा में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास हेतू हरियाणा सरकार निरंतर कार्य कर रही है। परिणामस्वरूप प्रदेश के बेटे - बेटियां राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में नाम रोशन कर तिरंगे की शान बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में अब खेल एवं युवा मामले विभाग ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए 10 डे-बोर्डिंग और 8 आवासीय अकादमियां शुरू की हैं। इन अकादमियों के सभी प्रशिक्षुओं को प्रति खिलाड़ी 400 रुपये प्रति दिन की दर से डाइट दी जाएगी प्रवक्ता ने बताया कि तैराकीताइक्वांडोसाइकलिंगबॉक्सिंगफुटबॉलहॉकीएथलेटिक्सकुश्तीफेंसिंग और वॉलीबॉल के लिए डे बोर्डिंग और आवासीय अकादमियां शुरू की गई हैं।

Ø  केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा हैइस दौरान आगामी 13 से 15 अगस्त 2022 तक देश के करीब 20 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। हरियाणा में 60 लाख घरों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा

Ø  हरियाणा विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सुचारू, शांतिपूर्ण एवं संतोषजनक ढंग से सम्पन्न हुई। मतदान में हरियाणा विधान सभा के 88 विधायकों ने अपने मत का प्रयोग किया।विधायक श्री कुलदीप बिश्नोई तथा श्रीमती नैना चौटाला ने अपने मत का प्रयोग यहां  नहीं किया।

Ø  हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार रोहतक में करीब 500 एकड़ मेंफुटवियर-लैदरकलस्टर बनाएगी ताकि राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। रोहतक शहर के आस-पास के आईटीआई संस्थानों के विद्यार्थियों को फुटवियर इंडस्ट्री से जोडक़र ट्रेनिंग भी दी जाएगी ताकि लैदर इंडस्ट्री के उद्योगपतियों को स्थानीय स्तर पर ही कुशल युवा मिल सकें और युवाओं को उनके घर के नजदीक रोजगार हासिल हो सके।

Ø  हरियाणा पुलिस द्वारा विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आक्रमण‘ के तहत बदमाशोंउद्घोषित अपराधियोंबेल जंपर्स को काबू करने सहित अवैध हथियारों एवं शराब की धरपकड़ सहित मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए समस्त प्रदेश में व्यापक स्तर पर छापेमारी की गई।

Ø  हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल 

Ø  हरियाणा के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए  हिसार में पशुओं की नस्ल सुधार के लिए उत्कृष्टता केंद्र ब्राजील के सहयोग से स्थापित किया जाएगा। इसके अलावापशुओं के आहार में प्रोटीन की मात्रा को बढाने के लिए कनाडा की कंपनी द्वारा एक सेंटर राज्य में खोला जाएगा जिसके तहत इस कंपनी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही हरियाणा का दौरा करेगा और उसके पश्चात एक समझौता ज्ञापन होगा

ब्राजील में वर्ष 1911 में भावनगर के राजा ने गिर नस्ल की गायों को दान के स्वरूप ब्राजील को दिया था और उसके बाद ब्राजील ने इन गायों की नस्ल सुधार में काम किया गया। उन्होंने कहा कि ब्राजील में गिर गाय की नस्ल में सुधार कर गिरलैंडो नस्ल को तैयार किया गया है जो औसतन 15 लीटर दूध देती हैं जिसमें 99 प्रतिशत जेनेटिक्स हमारे देश की गिर गाय के पाए जाते हैं। श्री दलाल ने कहा कि गिर गाय की नस्ल सुधार की तर्ज पर देसीहरयाणासाहीवाल और राठी गाय की नस्लों में सुधार हो।

स्वदेशी नस्ल की गायों के विकास हेतु एम्ब्रापाब्राजील के सहयोग से हरियाणा में उत्कृष्ठता केन्द्र की स्थापना की जाएगी। ब्राजीलियन एसोसिएशन ऑफ जेबू ब्रीडर्स (एबीसीजेड) से गिर जर्मप्लाज्म (वीर्य/भ्रुण) का आयात किया जाएगा। इसके अलावाब्राजील की एक जीनोमिक्स कम्पनी एल्टा जैनेटिक्स को गुणवत्ता वाले मुर्राह जर्मप्लाज्म के निर्यात की संभावनाएं तलाशी जाएगी। उन्होंने बताया कि एम्ब्रापा से एम्ब्रयो ट्रांस्फर टैक्नोलोजी (ईटीटी) और इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन(आईवीएफ) पर हरियाणा सरकार के मानव संसाधन का प्रशिक्षण भी होगा।

Ø  केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के साथ हरियाणा में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण किया उन्होंने आज गुरूग्राम से 3450 करोड़ रूपये की लागत से बनाए गए 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण किया जिनमें गुरूग्राम से सोहना तक ऐलिवेटिड हाईवे , एनएच -11 पर रेवाड़ी से अटेली मंडी चार मार्गीय सड़क तथा खेरड़ी मोड़ से भिवानी बाईपास होते हुए हालुवास गांव तक चार लेन परियोजना शामिल थी।

Ø   हरियाणा सरकार ने पेड़ों से लगाव रखने वाले और पर्यावरण को संरक्षित करने वाले लोगों के लिए दर्शनलाल जैन पर्यावरण अवॉर्ड की शुरूआत की है

सरकार हर वर्ष पौधे लगाती है। इस वर्ष भी 2 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। मौजूदा समय में हरियाणा का वन क्षेत्र 7.14 प्रतिशत है। इसे 20 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना बड़ा जरूरी है और यह जिम्मेवारी हम सबकी बनती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बागवानी करने वाले किसानों को 1 एकड़ में बाग लगाने पर 10 हजार रुपये प्रति एकड़ तीन साल तक मुआवाजा देने की योजना भी शुरू की है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पतंजलि योग पीठ के सहयोग से मोरनी क्षेत्र के 50 हजार एकड़ में औषधीय पौधे लगाए जाने की योजना बनाई गई है

75 साल से ज्यादा आयु के वृक्षों के लिए शुरू की पेंशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 75 साल से अधिक आयु के वृक्षों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्राणवायु देवता पेंशन स्कीम शुरू की है। इस योजना के तहत 75 साल से अधिक आयु के वृक्षों के रखरखाव के लिए 2500 रुपये प्रति वर्ष प्रति पेड़ पेंशन का प्रावधान किया है। इसमें बुढ़ापा सम्मान पेंशन के अनुसार हर वर्ष बढ़ोतरी भी की जाएगी। फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट से इनकी आयु की वेरिफिकेशन करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आजादी के ’अमृत महोत्सव’ के अवसर पर ’अमृत सरोवर’ की एक महत्वपूर्ण योजना की शुरूआत की है। जोहड़ हरियाणा के गांववासियों की जीवन रेखा है और इनको पूजा जाता है। इन जोहड़ों पर अब छायादार वृक्ष नहीं हैं। अतः इसी कड़ी में आज राज्य के 22 जिलों के 2200 ग्रामीण जोहड़ों पर बड़पीपलनीम और पिलखन के पौधे गणमान्य व्यक्तियों द्वारा रोपित किए गए हैं। 

 

प्रदेशभर में और बनाए जाएंगे आक्सीवन

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेशभर में और आक्सीवन बनाए जाएंगे। इसके तहत 5 एकड़ से 100 एकड़ पर सैकड़ों की संख्या में पेड़ लगाए जाएंगे। अभी तक पंचकूलाकरनालसोनीपत और यमुनानगर में आक्सीवन बनाए गए हैं। भविष्य में इसे और जगहों पर भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा की पेड़ बहुत कीमती है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी वृक्षों की महिमा को सम्मान दिया है और एक वृक्ष की कीमत पूरे 72 लाख मानी है।

 

Ø  हरियाणा सरकार प्रदेश के सभी बच्चों को समान एवं बेहतर शिक्षा देने के लिए कटिबद्व है। हरियाणा एक ऐसा राज्य है जहां गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए मौजूदा सत्र से कक्षा दूसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ने का समान अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में मुख्यमंत्री समान शिक्षा राहतसहायता एवं अनुदान (चिराग)” महत्वकांक्षी योजना शुरू की गई है।

गरीब अभिभावकों के बच्चों के लिए वरदान बनी (चिराग)  योजना

 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के इस बार के बजट  (2022-23) में 20 हजार करोड़ रूपये से अधिक अकेले शिक्षा के क्षेत्र पर खर्च किए जा रहे हैं। इसी के तहत प्रदेश सरकार सभी बच्चों को समान शिक्षा का अधिकार प्रदान करने के लिए नई-नई योजनाएं कार्यक्रम शुरू कर रही है। (चिरागयोजना भी प्रदेश के गरीब अभिभावकों के बच्चों के लिए शुरू की गई ऐसी ही योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत निजी विद्यालयों की सहमति से ऐसे बच्चों जिनके माता-पिता/ अभिभावकों की वार्षिक सत्यापित आय 1 लाख 80 हजार रूपये से कम है और वे बच्चे सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे हैं उनके दाखिले इन निजी विद्यालयों में कक्षा दूसरी से बारहवीं तक किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि (चिरागयोजना के तहत कक्षा दूसरी से पांचवीं तक प्रति छात्र 700 रूपयेकक्षा छठी से आठवीं तक प्रति छात्र 900 रूपये एवं कक्षा नौवीं से बारहवीं तक प्रति छात्र 1100 रूपये प्रति माह की दर से प्रतिपूर्ति राशि या फार्म 6 में घोषित शुल्क राशिजो भी कम होगी वह विद्यालयों को अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रदेश के 381 निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा 24987 सीटों पर छात्रों को दाखिले देने की प्रक्रिया जारी है।

Ø  इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू कॉमनवेल्थ गेम्स

Ø  हरियाणा में वर्ष 2022-23 की सेना भर्ती रैली की तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं और जल्द ही 4 जिलों में भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत हिसार में 11 अगस्त से 25 अगस्त, 2022 तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। उसके बाद अंबालाभिवानी और रोहतक में भी भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा

Ø  उचाना के नागरिक अस्पताल में आक्सीजन प्लांट इस आक्सीजन प्लांट में प्रत्येक घंटा 15 मिट्रिक क्यू आक्सीजन उत्पादन की क्षमता हैयानि प्रतिमिनट 250 लीटर ऑक्सीजन इस प्लांट से जनरेट होगी,

Ø  पंचकुला को गुरूग्राम और फरीदाबाद की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।मुख्यमंत्री, ‘पंचकुला मैट्रोपोलिटन डिवलेपमैंट अथोरिटीके चेयरमैन हैं

Ø  परिवहन विभाग हरियाणा की पहल पर शिक्षा विभाग के माध्यम से आज “दुर्घटना रहित हरियाणा मे युवाओं का दायित्व विषय पर ऑनलाइन वेबिनार श्रृंखला का शुभारम्भ किया गया यह वेबिनार श्रृंखला आज 20.07.2022 आरम्भ होकर 4 सितम्बर तक जारी रहेगी

Ø    

No comments:

Post a Comment

हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014

  हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम , 2014 के तहत नागरिकों को प्रदान की जाने वाली शहरी स्थानीय निकाय विभाग की आठ औ...