Haryana Current Affairs
01 August to 10 August
·
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि नीति आयोग ने सीएमआईई के बेरोजगारी के आंकडों को आधारहीन ठहराया है। वास्तव में हरियाणा में बेरोजगारी दर मात्र 8 प्रतिशत ही है....
·
हरियाणा में कार्बन क्रेडिट के अंतर्गत हरियाली बढाने के लिए कनाडा के सहयोग से इन्क्यूवेशन सेंटर स्थापित करने के लिए संभावनाओं को तलाशा जाएगा और इस इन्क्यूबेशन सेंटर के माध्यम से विभिन्न हितधारकों को हरियाली व कार्बन क्रेडिट के बारे में जानकारी, उपयोग व प्रयोग मुहैया करवाने का काम होगा।
कार्बन क्रेडिट के तहत ग्रीनहाउस उत्सर्जन को कम करने पर बल दिया जाता है और हरियाली को बढाए जाने का काम होता है।
·
नीदरलैंड के रॉटरडैम में आयोजित विश्व पुलिस एंड फायर गेम्स-2022 के हरियाणा पुलिस के पदक विजेताओं ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल से भेंट की। पदक विजेताओं में संयुक्त पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम श्री कुलविंदर सिंह भी शामिल हैं जिन्होंने गोल्फ स्पर्धा में तीन पदक अपने नाम किए। उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक और अपने टीममेट के साथ एक-एक स्वर्ण और रजत पदक भी अपने नाम किए।
डीएसपी प्रदीप कुमार ने 97 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में रजत पदक जीता। हेड कांस्टेबल संतोष कुमारी ने 76 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कर हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया। इसी प्रकार, एएसआई मोनिका, एचसी सुनीता और कांस्टेबल वैभव ने हाल ही में नीदरलैंड के रॉटरडैम में आयोजित विश्व पुलिस एंड फायर गेम्स में अपने-अपने खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल अपने नाम किए।नीदरलैंड के रॉटरडैम शहर में 22 से 31 जुलाई तक वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस से 11 सदस्यीय दल ने अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में 11 में से 8 खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए।
·
17 वर्ष से अधिक के युवा अब मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए अग्रिम रुप से आवेदन कर सकते हैं और इसके लिए उन्हे किसी वर्ष की 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के पूर्वापेक्षित मानदंड की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नही है।
निर्वाचक नामावली, 2023 के वार्षिक पुनरीक्षण के चालू राउंड के लिए वर्ष 2023 के 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्तूबर तक 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाला कोई भी नागरिक मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन की तारीख से अग्रिम आवेदन जमा कर सकता है।
·
परस्पर सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार और उज्बेकिस्तान सरकार ने आज फ्रेमवर्क फॉर कोलैबोरेशन (एफएफसी) पर हस्ताक्षर किए। एफएफसी का उद्देश्य उज्बेकिस्तान और भारत के लोगों के बीच परस्पर समझ और दोस्ती को मजबूत करना है।ह एफएफसी ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, व्यापार, विज्ञान, शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति, ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण और अनुसंधान, कौशल विकास तथा व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में सामूहिक प्रयासों के माध्यम से फ़रग़ना और हरियाणा के मध्य परस्पर सहयोग बनाने में मदद करेगा।
·
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि 35 साल से अधिक आयु के जो भी पुलिसकर्मी हैं, उनका 2 साल के अन्दर मेडिकल चैकअप होना अनिवार्य है और यह मेडिकल बिल्कुल निशुल्क होता है।
·
हरियाणा के बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में 13 से 15 अगस्त के बीच में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिरसा, हिसार व रोहतक जेल के कैदियों को 20 गुणा 30 साइज के 25-25 हजार तिरंगे झंडे बनाने का कार्य नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर ऑर्डर दिया जा चुका है। बिजली मंत्री ने बताया कि जैसे-जैसे जेलों में झंडों के ऑर्डर आएंगे वैसे-वैसे झंडे बनाए जाएंगे। प्रदेश की जेलों में कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बेकरी, मिठाई बनाने, फर्नीचर बनाने का काम भी सिखाया जा रहा है ताकि जा रहा है ताकि बाहर आकर वे अपनी रोजी रोटी कमा सके।
·
पीएम गति शक्ति के तहत हरियाणा के लिए लगभग 900 करोड़ रुपये स्वीकृत
हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम गति शक्ति के तहत परियोजनाओं की रूपरेखा बनाते समय उनकी व्यावहारिकता की जांच करें ताकि उनके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कठिनाई न आए और तय समयावधि में जनता को समर्पित की जा सकें।श्री संजीव कौशल ने पीएम गति शक्ति मिशन के तहत शहरी स्थानीय निकाय, परिवहन विभाग, एचएसआईआईडीसी, बिजली विभाग आदि को सड़कें, जल एवं सीवरेज लाइन, हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन, बस टर्मिनल व बस क्यू शेल्टर इत्यादि की डाटा लेयर एक माह के अंदर-अंदर अपडेट करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को समुचित भूमिगत पाईपलाइन की डाटा लेयर 3 माह के भीतर अपडेट करने के निर्दश दिए हैं।
·
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से हरियाणा
सरकार
के
सहयोग
से
होंडा
मोटरसाइकिल
एंड
स्कूटर
इंडिया
प्राइवेट
लिमिटेड
द्वारा
करनाल
में
चालक
प्रशिक्षण
एवं
अनुसंधान
संस्थान
का
निर्माण
किया
गया
है।
नए बस अड्डे के नजदीक लगभग 9.25 एकड़ भूमि पर बने ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का कार्य पूरा हो चुका है।
·
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 7वीं बैठक में हिस्सा लिया
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2 लाख 74 हजार 635 रुपये है, जो देश के बड़े राज्यों में सर्वाधिक है।आर्थिक विकास के मानदण्डों पर भी हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा की विकास दर वर्ष 2015-16 से 2020-21 तक लगातर 6 प्रतिशत से अधिक है। मैनुफैक्चरिंग की विकास दर 10 प्रतिशत है, जो देश में सर्वाधिक है। विश्व की 400 फॉरच्यून कंपनियों के कार्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्थापित हैं।
उद्योगों को लॉजिस्टिक सुविधा देने में देश में दूसरे तथा उत्तर भारत में पहले स्थान पर है। हरियाणा का आधे से ज्यादा क्षेत्र NCR में आता है। हम इस क्षेत्र में उद्योग व व्यापार को बढ़ाने के लिए इसे लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित कर रहे हैं। हाल ही में जारी स्टेट ईज ऑफ डुइंग बिजनेस रैंकिंग में हरियाणा टॉप अचीवर्स कैटेगरी में शामिल है। एम.एस.एम.ई. के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए हरियाणा को देश में तीसरा स्थान मिला है। नीति आयोग के इनोवेशन इंडेक्स में हरियाणा देश के 3 शीर्ष राज्यों में शुमार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान राज्य है। केन्द्रीय खाद्यान्न पूल में लगभग 15 प्रतिशत योगदान देता है, जबकि इसका क्षेत्रफल देश के कुल क्षेत्रफल का मात्र 1.34 प्रतिशत है। हमारी कृषि विकास दर लगभग 3.3 प्रतिशत वार्षिक है। प्रदेश में उत्पादकता अत्यधिक है, जो कि प्रति हेक्टेयर 1 लाख 57 हजार रुपये है। इससे स्पष्ट है कि हमारे यहां किसान की आय बढ़ रही है। प्रदेश में कृषि क्षेत्र में बागवानी और पशुपालन का शेयर बढ़ रहा है। श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में नवीन तकनीक और फसल विविधिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। धान की जगह अन्य फसलें बोने पर 'मेरा पानी-मेरी विरासत' योजना में 7,000
रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। डी.बी.टी. के माध्यम से
74,133 किसानों के खातों में 76 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि डाली गई है। इस योजना में पिछले दो वर्षों में
46,249 हेक्टेयर क्षेत्र का विविधिकरण हुआ। बाजरे की जगह दलहन-तिलहन की खेती पर
10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। मक्का में 62 हजार 500 एकड़ और दलहन में 32 हजार 500 एकड़ क्षेत्र में विविधिकरण हुआ। धान की बिजाई
(DRS) पर भी 10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर राशि दी जा रही है। इससे 25 से 30 प्रतिशत तक पानी की बचत हो रही है।
·
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 90 दिन में प्रदेश के विभिन्न गांवों में 1207 ई-लाइब्रेरी को शुरू करवा दें।
·
हरियाणा सरकार ने प्रदेश में फसल अवशेष प्रबंधन के प्रोत्साहन हेतु वर्ष 2022-23 के दौरान फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत कृषि यंत्र जैसे कि सुपर एसएमएस, बेलिंग मशीन, हैप्पी सीडर, रोटरी स्लेशर /श्रब मास्टर, पैडी स्ट्रॉ चोपर/ मल्चर, रिवर्सिबल प्लो, जीरो टिल ड्रिल, सुपर सीडर, ट्रेक्टर चालित/ स्वचालित क्रॉप रीपर / रीपर कम बाईंडर पर अनुदान देने के लिए आवेदन आमंत्रित
किये हैं।कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पंजीकृत किसान समूह/ किसान उत्पादक संगठन/ ग्राम पंचायत को कस्टम हायरिंग सेन्टर स्थापित करने के लिए 80 प्रतिशत या अधिकतम अनुदान राशि व व्यक्तिगत श्रेणी में 50 प्रतिशत या अधिकतम अनुदान राशि दी जायेगी। योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल agriharyana.gov.in पर 25 अगस्त,
2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
·
बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में देश के खिलाडिय़ों ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा है। अभी तक देश को कुल 55 मेडल हासिल हुए हैं जिसमें 18 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉंज मेडल शामिल हैं। देश की आबादी में लगभग दो प्रतिशत भागीदार हरियाणा ने इन खेलों में अपना दबदबा कायम रखा है। भारतीय दल में इस बार सबसे ज्यादा 43 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। इनमें से 17 खिलाडिय़ों ने मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। राष्ट्रमंडल खेलों में अमित पंघाल और नीतू घनघस ने बॉक्सिंग में गोल्ड झटका है तो साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, दीपक पुनिया, रवि कुमार दहिया, विनेश फोगाट और नवीन कुमार ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता है। सुधीर ने पैरा पावर लिफ्टिंग में गोल्ड हासिल किया है। अंशु मलिक ने कुश्ती में सिल्वर, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, दीपक नेहरा और मोहित ग्रेवाल ने कुश्ती में ब्रॉंज जीता है। सागर अहलावत ने बॉक्सिंग में सिल्वर और जैसमिन लंबोरिया ने बॉक्सिंग में ब्रॉंज जीता है। संदीप कुमार ने एथलेटिक्स ब्रॉंज मेडल जीता है। महिला हॉकी टीम में भी हरियाणा के खिलाडिय़ों ने अपना जलवा दिखाया है। टीम ने कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। 18 सदस्यीय हॉकी टीम में 8 महिलाएं हरियाणा की हैं। प्रदेश सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को स्वर्ण पदक के लिए डेढ़ करोड़ रुपए, रजत पदक के लिए 75 लाख रुपए और कांस्य पदक के लिए 50 लाख रुपए देगी। इसके साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को साढ़े सात लाख रुपए मिलेंगे।
·
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि ई-विधानसभा प्रदेश के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के आह्वान पर हरियाणा सरकार हर क्षेत्र में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि 2020 में हरियाणा को डिजिटल क्षेत्र में राष्ट्रपति अवॉर्ड भी मिला है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार से मिले 150 में से 100 अवॉर्ड डिजिटल क्षेत्र में मिले हैं, यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री सोमवार को डिजिटल हरियाणा विधानसभा के पहले सत्र के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम टैबलेट पर नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नीवा) का विधिवत रूप से उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि अभी इस नीवा एप्लीकेशन को विधानसभा के कार्यों से जोड़ा गया है लेकिन भविष्य में इसके अंदर विधायकों के क्षेत्रों से जुड़ी भी जानकारी अपडेट की जाएगी। इससे विधायक जान सकेंगे कि उनके क्षेत्र में कितने विकास कार्य हुए हैं। सरकार द्वारा उनके क्षेत्र में कितना फंड खर्च किया गया है। विधायकों के माध्यम से यह जानकारी आम जनता भी आसानी से ले सकेगी।
ई-विधानसभा के कार्य को पूरा करने के लिए 12 करोड़ रुपये का बजट मिला था लेकिन कमेटी के सार्थक प्रयासों से इस कार्य को 8.53 करोड़ रुपये में पूरा किया है। शेष साढ़े तीन करोड़ रुपये के बजट को हरियाणा विधानसभा के 50 वर्ष के रिकॉर्ड को डिजिटल करने पर खर्च किया जाएगा।
·
हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि पानीपत में इथेनॉल बायो रिफाइनरी की स्थापना से प्रदेश के युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही जैव ईंधन उत्पादन, प्रकृति व पर्यावरण की रक्षा करने में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान होगा।इथेनॉल रिफाइनरी स्थापना से धान एवं गेहूं की पराली व भूसे का उपयोग हो पाएगा और बिना जलाए इस भूसे से जैव ईंधन का उत्पादन होगा इस तरह से हरियाणा का आत्मनिर्भर भारत के अभियान में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा। उन्होंने कहा कि पराली व गेहूं का भूसा खेतों में जलाने से
प्रकृति व पर्यावरण में एक बड़ा नुकसान होता था। अब उसी से अमृत निकलेगा इससेे किसान भी आत्मनिर्भर होंगे। इथेनॉल के इस उत्पादन में धान की पराली गेहूं के भूसे के साथ-साथ गन्ने की खोई व मक्के का भूसा भी प्रयोग में लाया जा सकेगा।
·
No comments:
Post a Comment