Tuesday, 2 August 2022

Haryana Current Affairs 26 July to 31 July 2022

 

Haryana Current Affairs

26 July to 31 July

v  हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने कहा कि पैट एनिमल हैल्थ सोसाइटी पंचकूला में अगामी 15 दिनों के भीतर एक सॉफ्टवेयर तैयार किया जाए। जिससें लोगों को उनके पैट की वैक्सीनेशन समय पर लगने वाले अन्य इंजेक्शन के बारे में सूचित किया जा सके।

v  हरियाणा ऐसा प्रदेश है जहां सरकार शहरों के साथ-साथ राज्य के 5 हजार 622 गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवा रही है।

v  हरियाणा  के उपमुख्यमंत्री  श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में एमएसएमई के माध्यम से टैक्सटाइल उद्योग को भी बढ़ावा देगी ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके। इसके लिए प्रदेश में जल्द हीहरियाणा आत्मनिर्भर कपड़ा नीति 2022’ लागू की जाएगी।

v  हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक अस्पताल में जल्द ही -लाईब्रेरी की शुरूआत की जाएगी और इस -लाईब्रेरी के साथ मेडिकल काॅलेज भी जुड़े होंगे ताकि डीएनबी कोर्स करने वाले छात्रों को नवीनतम विश्व स्तर की जानकारी प्राप्त हो सके।

v  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि जल संसाधन के क्षेत्र में हरियाणा और इजराइल मिलकर काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे। हरियाणा में घटते जलस्तर और इजराइल में कम पानी की समस्या है, ऐसे में दोनों मिलकर तकनीक अन्य विषयों पर काम कर सकते हैं। इससे हरियाणा इजराइल में पानी से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में जल स्तर तेजी से गिर रहा है, ऐसे में प्रदेश सरकार पानी बचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने हरियाणा जल संसाधन (संरक्षण, विनियमन और प्रबंधन) प्राधिकरण बनाया है, जिसके तहत प्रदेश के 18 हजार तालाबों के जीर्णोदार का जिम्मा उठाया गया है। इन तालाबों की सफाई के साथ-साथ इन्हे डिशिल्ट भी किया जा रहा है, ताकि भूमि में पानी की ज्यादा से ज्यादा रिचार्जिंग हो। इसके साथ-साथ प्रदेशभर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लॉट (एसटीपी) लगाए जा रहे हैं। इन एसटीपी के पानी को खेती, निर्माण और घरों में गार्डनिंग के लिए उपयोग करने पर जोर दिया जा रहा है। खेती में ड्रिप इरीगेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। पानी बचाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

v  संयुक्त राष्ट्र ने भारत सरकार के प्रयासो से वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीयन्यूट्री-सेरिअलवर्ष घोषित किया है और हरियाणा सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत बाजरे कोन्यूट्री-सेरिअलके रूप में प्रचारित करेगी। बाजरे की फसल हरियाणा में लगभग 10 से 12 लाख एकड़ में होती है तथा उत्पादन भी प्रति एकड़ लगभग 8 क्विंटल तक होता है।

v  हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में वृद्धजनों की सुविधा के लिए वृद्धाश्रमों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  जिला रेवाड़ी में वृद्धाश्रम का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और शीघ्र ही यह भवन जनता को समर्पित कर दिया जायेगा।

v अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा सरकार द्वारा -अधिगम योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढने वाले 5 लाख बच्चों को फ्री टैबलेट, 2 जीबी इंटरनेट डाटा सॉफ्टवेयर दिए जाने पर प्रशंसा होने लगी है। यह बात आज शिक्षा मंत्री से चण्डीगढ़ में मिलने आए उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने कही । शिक्षा मंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने टेक्नोलॉजी के आदान- प्रदान के लिए आग्रह करते हुए कहा कि उज्बेकिस्तान के 5 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर अंग्रेजी विषय में हरियाणा के सरकारी विश्वविद्यालयों में दाखिला करवाया जाए, जिससे वहां के विद्यार्थी अंग्रजी विषय पर अपनी अच्छी पकड बना सकें। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा कला संस्कृति के लिए प्रसिद्व  फरीदाबाद सूरजकुंड मेले का उज्बेकिस्तान पार्टनर देश है। इसके सहयोग से मेले का आयोजन किया जाता है। इसके साथ-साथ शिक्षा में हरियाणा उज्बेकिस्तान का सहयोगी बनेगा। 

v  हरियाणा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में यूनिवर्सिटी डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा और यहाँ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन भी करवाया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में एनटीए का परीक्षा केंद्र स्थापित करने के लिए आवेदन किया है। यह केंद्र स्थापित होने के उपरांत सिरसा तथा आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। विश्वविद्यालय रिसॉर्स जनरेशन के साथ-साथ तकनीकी रूप से भी सुदृढ़ होगा।

v  प्रदेश सरकार अब सिरतार संस्थान (स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर रिहैबिलिटेशन, ट्रेनिंग एंड रिसर्च) में विशेष शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को दिव्यांगता के उत्कृष्ट राष्ट्रीय संस्थानों से रिफ्रेशर कोर्स बहुआयामी ट्रेनिंग दिलाएगी सरकार का उद्देश्य समाज में विशेष जरूरत वाले व्यक्तियों को मुख्य धारा में लाने के लिए शैक्षिक और पुनर्वास सेवाएं प्रदान करना, विकलांगता के क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव शक्ति विकसित करना और मानसिक मंदता, सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देना है।

v  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण खेती और किसानों को आगे बढ़ाने के लिए जल्द से जल्द विजन डॉक्यूमेंट-2047 तैयार करे इसके साथ-साथ प्राधिकरण, किसान कल्याण के लिए खेती से जुड़ी अलग-अलग कमेटियों का भी गठन करे, ताकि इनके सुझावों को भविष्य में सरकार द्वारा क्रियान्वित किया जा सके। ख्यमंत्री ने कहा कि किसान प्राधिकरण एक सुपर थिंक टैंक का काम करेगा। इसके तहत खारा पानी, जल भराव, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, मुर्गीपालन, मशरूम फॉर्मिंग, आर्गेनिक खेती, माइक्रो इरिगेशन आदि विषयों पर कमेटियों का गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने प्राधिकरण को निर्देश दिए कि इन अलग-अलग कमेटियों में संबंधित क्षेत्रों के शोधकर्ताओं, विशेषज्ञों, राष्ट्रीय अवार्डी किसानों आदि को शामिल किया जाए। ये कमेटियां संबंधित क्षेत्रों पर गहनता से कार्य करें और सरकार को सुझाव दें ताकि किसानों की आमदनी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जा सके और बेहतर फसल ली जा सके।  

v  महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर 30 जुलाई को रतिया में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लंदन में जाकर लिया था। 4 जून 1940 को उधम सिंह को हत्या का दोषी ठहराया गया और 31 जुलाई 1940 को उन्हें पेंटनविले जेल में फांसी दे दी गई।

v    केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत थल सेना, नौसेना वायुसेना में अग्निवीर के रूप में सेवाएं देने वाले युवाओं को हरियाणा सरकार इसकी तैयारियों के लिए कोचिंग का प्रंबध करेगी। विद्यार्थियों से 11वीं के दाखिले के समय विकल्प लिया जाएगा। आरंभ में प्रदेश के 200 स्कूलों में 50-50 के बैच में इसकी शुरूआत की जाएगी।

v  हरियाणा सरकार सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में जिलों के मध्य प्रगति के मूल्यांकन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज यहां भारत के रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव, यूएनडीपी सुश्री शोको नोडा और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हरियाणा एसडीजी जिला सूचकांक - 2022 जारी किया है।यह संबंधित विभागों के साथ उचित परामर्श के बाद तैयार किया गया दूसरा और अपडेट संस्करण है और यह 115 संकेतकों, 62 लक्ष्यों और 15 गोल्स पर आधारित है।एसडीजी 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा निर्धारित किए गए थे, जिन्हें 2030 तक प्राप्त करने का इरादा है।

v  हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा लैंड पूलिंग पॉलिसी - 2022 को मंजूरी प्रदान की गई। यह नीति मुख्य शहरीकरण और औद्योगीकरण उद्देश्यों के लिए लैंडबैंक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।चूंकि भूमि मालिक विकास प्रक्रिया में भागीदार होंगे, इसलिए नीति का उद्देश्य भूमि के आवंटन को रिक्त भूमि (रॉ लैंड) की लागत से जोड़कर उन्हें अधिकतम लाभ प्रदान करना है।हरियाणा लैंड पूलिंग पॉलिसी-2022 का उद्देश्य बुनियादी ढांचे के विकास सहित नियोजित विकास के उद्देश्य को प्राप्त करना और उक्त विकास में भागीदार बनने के इच्छुक भूमि मालिकों की स्वैच्छिक भागीदारी के माध्यम से भूमि प्राप्त करना है।इस नीति के तहत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपीपब्लिशड डेवलपमेंट प्लान में शहरी क्षेत्र के भीतर स्थित क्षेत्रों के मामले में आवासीय, वाणिज्यिक, संस्थागत और बुनियादी ढांचे का विकास करेगा।इसके अलावा, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) इस नीति के तहत हरियाणा में कहीं भी औद्योगिक, बुनियादी ढांचे या संस्थागत उद्देश्यों के लिए विकास कार्य करेगा।

v  हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश की पुलिस द्वारा नूंह जिला में लगभग 1600 पुलिस कर्मियों द्वारा ‘‘आपरेशन क्लीन’’ अभियान को चलाया गया जिसके तहत 20 से 25 जुलाई की अवधि के दौरान पुलिस ने जिला के 33 गांवों में छानबीन के दौरान अवैध खनन के अंतर्गत 61 वाहनों को जब्त, सीआरपीसी की धारा 102 और पुलिस अधिनियम की धारा 47 के तहत 29 वाहनों को जब्त, एमवी अधिनियम के तहत 268 वाहनों को इम्पांउड, तीन एफआरआई रजिस्टर्ड और 307 चालान करने में सफलता हासिल की है।श्री विज ने ‘‘आपरेशन क्लीन’’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस आपरेशन में 1593 पुंलिस कर्मियों को लगाया गया है जिसके तहत एक पुलिस अधीक्षक, एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 10 डीएसपी, 40 इस्ंपेक्टर, 52 सब-इंस्पेक्टर, 93 एएसआई, 272 हैड कांस्टेबल, 1065 कांस्टेबल और 59 एसपीओ को तैनात किया गया है।

v  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें हरियाणा लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (अनुज्ञप्ति तथा नियंत्रण) आदेश, 2022 की स्वीकृति के संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।इसके तहत उचित मूल्य की दुकान जारी करने के लिए 33% महिला आरक्षण दिया जाएगा। उचित मूल्य की दुकान का लाइसेंस कम से कम 300 लाभार्थियों के राशन कार्ड के लिए दिया जाएगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में इस उद्देश्य के लिए एक गांव को एक ईकाई के रूप में माना जाएगा। गांव के 300 से कम राशन कार्ड के लिए भी उचित मूल्य की दुकान का लाइसेंस जारी किया जाएगा।

v  हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि अम्बाला से नारनौल तक बनाये गए नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 152डी को आम जन के लिए आज से खोल दिया गया हैयह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 152डी 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्स ग्रीनफील्ड कॉरिडोर है जो कि कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद (गंगहेड़ी ) से नारनोल  तक कुल लगभग 227 किलोमीटर लंबा है। यह राजमार्ग अम्बाला-कोटपुतली कोरिडोर का भाग है जो कि हरियाणा के 8 विभिन्न जिलों कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के लगभग 112 विभिन्न गांवों से होकर गुजरता है और यह आगे नारनौल बाईपास और फिर एनएच-148बी से जुड़ा है जो कोटपुतली के पास पनियाला मोड पर दिल्ली जयपुर राजमार्ग से मिलता है।

v   

No comments:

Post a Comment

हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014

  हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम , 2014 के तहत नागरिकों को प्रदान की जाने वाली शहरी स्थानीय निकाय विभाग की आठ औ...