Sunday, 4 September 2022

Haryana Current Affairs 21 August to 31 August 2022

 

21 August to 31 August

·         प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को किए गए आह्वान पर काम करते हुए हरियाणा सरकार ने अनुसंधान की दिशा में काम शुरू कर दिया है। 76वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 'जय जवानजय किसानजय विज्ञानजय अनुसंधानका नया नारा दिया था। प्रधानमंत्री के आह्वान के महज 7 दिनों में ही मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में अनुसंधान के दो नए केंद्रों का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल भिवानी के खरकड़ी में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र तथा पशुविज्ञान केंद्र बहल का शिलान्यास किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि प्रधान हरियाणा में कृषि क्षेत्र के लिए आज एक विशेष दिन है। आज हमने परंपरागत खाद्यान्नों की खेती के स्थान पर नए युग की जरूरतों के अनुसार नई तकनीक की नई खेती के लिए मील के 2 पत्थर स्थापित किए हैं।

·        साइबर अपराधी, अपराध करने के नए नए तरीके इज़ाद करते जा रहे हैं और आम जनता की मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहे हैं साइबर अपराध को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल साइबर हेल्पलाइन  1930 बेहद कारगर साबित हो रही है।क्या है नेशनल साइबर हेल्पलाइन-  भारत सरकार ने आरबीआई और सभी बैंकों को एक प्लेटफार्म पर लाते हुए साइबर अपराध की रोकथाम के लिए अप्रैल 2021 में हेल्पलाइन 155260 जारी की थी। लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव किये गए और आम जनता तक बेहतर पहुँच के लिए जनवरी 2022 में इस हेल्पलाइन को 1930 में परिवर्तित कर कर पूरे देश में लागू कर दिया है। इस हेल्पलाइन पर साइबर अपराध होने के तुरंत बाद शिकायत दर्ज करवाने का प्रावधान है और इसके लिए आपको किसी थाने में जाने की ज़रूरत नहीं है और शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।इस नंबर पर शिकायत देते ही साइबर टीम तुरंत बैंक और भुगतान इंटरफ़ेस से सम्पर्क साधने लग जाती है और जिस भी खाते में अपराधी ने पैसे जमा करवाए है उन्हें तुरंत फ्रिज करवा दिया जाता है और वापस ओरिजिनल खाते रिवर्ट करवा दिया जाता है  इसके अतिरिक्त cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करवाने का ऑप्शन है ताकि पीड़ितों को कहीं जाने की ज़रूरत ना पड़े और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो सके। 1930 पऱ आने वाली शिकायतों में पैसे की वापसी इस बात पर निर्भर करती है कि अपराध होने के कितने देर बाद शिकायत दर्ज की गयी है। इसीलिए जनता से निवेदन किया जाता है अपराध होते ही तुरंत 1930 पऱ शिकायत ज़रूर दर्ज करें।

·         हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अगुवाई में राज्य सरकार ने पशुपालकों के हितों को देखते हुए पशुओं में फैली लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम  के लिए पशुओं के टीकाकरण अभियान को युद्ध स्तर पर चलाया हुआ है। राज्य में कुल 19 लाख 32 हजार 39 पशुओं की संख्या है।

·         हरियाणा डेरी विकास सहकारी प्रसंघ ने अपने वीटा ब्रांड को उपभोक्ताओं में और लोकप्रिय बनाने के लिए वीटा बूथों पर मिठाइयां भी उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है और इस कड़ी में हल्दीराम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सहयोगी कम्पनी चण्डीगढ़ स्वीट्स के साथ समझौता किया गया हैै।हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) ने आज अपने उपभोक्ता उत्पादों की श्रृंखला का विस्तार करते हुए मल्टीग्रेन आटा, बिस्कुट और नमकीन को लॉन्च किया। 

·         प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज फरीदाबाद में देश के सबसे बडे अमृता अस्पताल का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।उल्लेखनीय है कि मां अमृता आनंदमयी 'अम्मा' द्वारा निर्मित यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। अस्पताल में 534 आईसीयू बेड सहित 2600 बेड होंगे और इसे 81 विशेष विभागों से लैस किया जाना है जो कि भारत में सर्वाधिक है। अस्पताल में 64 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर होंगे। इसके अलावा, यहां 150 सीटों वाला पूरी तरह से आवासीय एमबीबीएस कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। एक नर्सिंग कॉलेज और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान के लिए एक कॉलेज भी होगा। यहां रक्त और अन्य महत्वपूर्ण नमूनों के प्रसंस्करण के लिए देश में सबसे बड़ी, पूरी तरह से स्वचालित स्मार्ट लैब होगी।

·         हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार की अमृत सरोवर योजना के तहत अपने तय लक्ष्य से अधिक अमृत सरोवर बनाकर एक और उपलिब्ध हासिल की है। 15 अगस्त, 2022 तक प्रदेश में 418 अमृत सरोवर बनाये जाने थे, लेकिन सरकार के अथक प्रयासों के फलस्वरूप 557 अमृत सरोवर बनाये जा चुके हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवर बनाये जाने हैं।

·         हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा द्वारा लुसाने डायमंड लीग जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आज टवीटर पर किये गए अपने टवीट में कहा, ‘देश के गौरव और हरियाणा के बेटे नीरज चोपड़ा को 89.08 मीटर थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय बनने पर ढेरों शुभकामनाएँ। मुझे ख़ुशी है कि हरियाणा के खिलाड़ी खेल जगत में भारत का सिर पूरे विश्व में ऊँचा कर रहे है।

·         प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज सोनीपत के खरखौदा में स्थित इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मारुति-सुजुकी के तीसरे प्लांट की आधारशिला रखी। इस प्लांट से करीब 11 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार आईएमटी खरखौदा के विकास के लिए करीब 900 करोड़ रुपए का बजट बुनियादी सुविधाओं पर खर्च करेगी ताकि क्षेत्र में औद्योगिक विकास तेजी से हो। श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्ता तेज गति से विकास कर रही है। पिछले 10 वर्षों में इसकी विकास दर 10 प्रतिशत रही है।हरियाणा देश का एक प्रमुख ऑटोमोबाइल विनिर्माण हब बन चुका है। इस समय भारत में बनने वाली कारों का लगभग 50 प्रतिशत उत्पादन हरियाणा में किया जाता है इसी कड़ी में अब खरखौदा में क्रमश: 800 एकड़ और 100 एकड़ भूमि पर मारुति के नए प्लांट स्थापित होंगे। मारुति सुजुकि की इस परियोजना पर 18000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत आने का अनुमान है। इससे 11000 कुशलअकुशल और अर्ध-कुशल व्यक्तियों के लिए रोजगार पैदा होगा। इस संयंत्र का पहला चरण 2025 तक 2.5 लाख यूनिट प्रति वर्ष की विनिर्माण क्षमता के साथ चालू किया जाएगा।

·         सिरसा जिले का रिसालिया खेड़ा गांव बना जल जीवन मिशन योजना का मॉडल-केन्द्रीय सूक्ष्मलघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री श्री भानू प्रताप वर्मा ने केन्द्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत आवंटित फंड का शत-प्रतिशत उपयोग कर सिरसा जिले के मंडी डबवाली के गांव रिसालिया खेड़ा के जल घर को पानी के निस्पंदन (छानने की क्रिया) क्लोरिनेशन प्रक्रिया नया रूप देने के लिए हरियाणा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की सराहना की है।

·         हरियाणा का पीपीपी मोड पर फरीदाबाद में बनने वाला पहला हाईटेक बस टर्मिनल बनकर तैयार हो चुका है, जिसका जल्द ही उद्धाटन कर जनता को समर्पित किया जाएगा। इस टर्मिनल में बस अड्डा के अलावा कमर्शियल हब भी होगा। फरीदाबाद एनआईटी में 4 एकड़ भूमि पर बने इस बस अड्डे पर अधिकारी, चालक कंडक्टरों के लिए रेस्ट रूम, वेटिंग रूम, कैंटीन, आदि की व्यवस्था है।

·         गुरुग्राम में करीब 1 हजार एकड़ जमीन पर विकसित की जाने वाली ग्लोबल सिटी का ईपीसी टेंडर प्रक्रिया पर कार्य चल रहा है। इस सिटी में ग्लोबल सिटी दुबई और सिंगापुर की तरह सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। इस ग्लोबल सिटी के बनने से केवल उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं को भी बेहतर रोजगार मिल सकेगा। यह सिटी इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाएगी। उन्होंने कहा कि ग्लोबल सिटी में इन्वेस्ट करने के लिए उद्योगपति भी काफी रूचि दिखा रहे हैं। इसके बनने के बाद हरियाणा के साथ पूरे देश को फायदा मिलेगा।

·         करनाल में कुटेल में स्थापित पंडित दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस का सिविल कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है और अप्रैल, 2023 तक उपकरणों मैनपॉवर सहित संपूर्ण कार्य पूर्ण हो जाएगा।

·         हरियाणा पुलिस द्वारा गठितसामुदायिक संपर्क समूहों’ (सीएलजी) ने वर्ष 2022 के प्रथम 6 माह के दौरान प्रदेश में 1018 से अधिक विवादों का बातचीत या मध्यस्थता के माध्यम से निपटान करने में मदद की है।

·         हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहाँ हुई मंत्रिमण्डल की बैठक में पंचायती राज संस्थानों में पिछड़ा वर्ग () के राजनीतिक आरक्षण अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए इस संबंध में हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को स्वीकृति प्रदान की गई।

·          

No comments:

Post a Comment

हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014

  हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम , 2014 के तहत नागरिकों को प्रदान की जाने वाली शहरी स्थानीय निकाय विभाग की आठ औ...