Sunday, 28 February 2021

Haryana Current Affairs January 2021 (Part-1)

 

  • ऑस्ट्रेलिया में बसे हरियाणवियों ने भी इसी जज्बे को बरकरार रखा है। उनके संगठन ‘एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया’ (.एच..) ने भारत के 72वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्तर पर रक्तदान मुहिम चलाकर एक तरफ जहां गणतंत्र दिवस में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर देश-प्रेम का परिचय दिया तो वहीं ‘रक्तदान महादान’ के सूत्रवाक्य को भी सार्थकता प्रदान की।

  • हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष श्री सुभाष बराला

  • हरियाणा में कोविड-19 वैक्सीन रोल आउट के पहले चरण के सफल क्रियान्वयन के बाद अब दूसरे चरण की शुरुआत 3 फरवरी, 2021 से होगी। दूसरे चरण में विभिन्न विभागों के फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए ऐसे सभी वर्कर्स का 7 फरवरी, 2021 तक को-विन पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा। 

  • हरियाणा के जे.सी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, (वाईएमसीए) फरीदाबाद ने विभिन्न श्रेणी के दोपहिया वाहनों के रखरखाव एवं सर्विसिंग से संबंधित प्रशिक्षण देने के लिए दुपहिया वाहन निर्माण में अग्रणी कंपनी रॉयल इनफील्ड के साथ समझौता किया है। इसके अंतर्गत कंपनी द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में रॉयल इनफील्ड सर्विस ट्रेनिंग सेल (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) स्थापित किया जाएगा। यह ट्रेनिंग सेल हरियाणा में कंपनी द्वारा स्थापित पहला केन्द्र होगा और इसमें कंपनी के विशेषज्ञ तकनीशियन विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

  • हरियाणा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालयसिरसा को केंद्रीय कौशल विकास एवं  उद्यमशीलता मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाली परिषद लाइफ साइंसेज सेक्टर स्किल डेवलपमेंट काउंसिल की शैक्षणिक सदस्यता प्राप्त करने का गौरव  प्राप्त हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा यह परिषद स्किल इंडिया डेवलपमेंट मूवमेंट के तहत स्थापित की गई है।

  • साल 2020 में सीएम विंडो और हरियाणा पुलिस के हरसमय पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर हरियाणा पुलिस द्वारा की गई निवारण संबंधी कार्रवाई पर प्रदेशभर में औसतन 85.56 प्रतिशत शिकायतकर्ताओं ने संतुष्टि जाहिर की हैहरियाणा पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) श्री मनोज यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसका खुलासा रेंडम आधार पर किए गए एक राज्य-व्यापी टेलीफोनिक सर्वेक्षण में हुआ हैजहां शिकायतकर्ताओं को अपनी शिकायतों के निवारण से संबंधित संतुष्टि स्तर पर प्रतिक्रिया देने के लिए संपर्क किया जाता है।पुलिस द्वारा वर्ष 2020 में प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए 73,000 से अधिक शिकायतकर्ताओं से संपर्क किया गयाजिनमें से लगभग 63,500 लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।

  • हरियाणा के शिक्षा, वन एंव पर्यटन मंत्री श्री कंवरपाल ने आज यमुनानगर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि वर्ष 2011 से हमारा देश तो पोलियो मुक्त है लेकिन कुछ पड़ौसी देशों में अभी भी पोलियो के केस सामने आ रहे हैं इसलिए हमें सचेत रहने की आवश्यकता है।

  • 31 जनवरी- केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा की उपस्थिति में आज फरीदाबाद के सैक्टर -61 में लगभग साढ़े 14 करोड़ रूपए की धनराशि से बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर की ‘पार्किंग व फुटपाथ के सौंदर्यकरण’ प्रोजेक्ट का उदघाटन किया। यह पार्किंग 105 लाख स्कवायर मीटर में बनाई गई है। ट्रांसपोर्ट नगर में 72 बुकिंग एजेंसी, 166 शोरूम,96 स्पेयर पार्टस की दुकानें और 34 होटलबेस बनाए जाएंगे।

  • हरियाणा रियल एस्टेट रेग्यूलेटरी अथॉरिटी (हरेरा), हरेरागुरुग्राम के चेयरमैन डॉ. के.के. खंडेलवाल

  • हरियाणा सरकार ने राज्य के दो सरकारी कॉलेजों का नाम बदलने का निर्णय लिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने ‘गवर्नमैंट कालेज, तिगांव’ का नाम बदलकर ‘शहीद स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, तिगांव’ तथा ‘गवर्नमैंट कॉलेज फॉर गल्र्स, बल्लबगढ़’ का नाम बदलकर ‘श्रीमती सुषमा स्वराज गवर्नमैंट कॉलेज फॉर गल्र्स बल्लबगढ़’ कर दिया है।

  • हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि कोविड-19 वैक्सिनेशन में राज्य ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है।  स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैक्सिनेशन में लक्ष्यद्वीप प्रथम तथा उड़ीसा को देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है

  • हरियाणा में साल 2020 में न केवल सडक़ हादसों में कमी आई बल्कि दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या भी कम हुई। राज्य में विगत वर्ष 9431 सडक़ दुर्घटनाएं हुई जो वर्ष 2019 में दर्ज हादसों की तुलना में 13.82 प्रतिशत कम हैं। जहां 2019 में प्रतिदिन लगभग 30 सडक़ हादसे रिपोर्ट हुए वहीं पिछले साल यह आंकड़ा 26 रहा।

  • हरियाणा में गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के अपने वायदे को पूरा करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज ‘म्हारा गाँव - जगमग गाँव’ योजना के तहत 223 और गाँवों को शामिल करने की घोषणा की। इन गाँवों को आज से 24 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। इस प्रकार अब 24 घंटे बिजली मिलने वाले गाँवों की कुल संख्या 5223 हो गई है। वर्तमान में लगभग 1500 गाँव ऐसे हैं जहाँ 16 घंटे से 21 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है।

  • वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी के तहत लाभार्थी के रूप में पात्रता के लिए पारिवारिक आय की सीमा एक लाख 20 हजार रुपये वार्षिक से बढ़ाकर एक लाख 80 हजार रुपये कर दी है

  • हरियाणा के मुख्य सचिव श्री विजय वर्धन

  • हरियाणा पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के एएसआई राजेश कुमार को लापता बच्चों को तलाश कर उन्हें उनके परिजनों को सौंपने में उल्लेखनीय प्रतिबद्धता के लिए ओडिशा के कटक में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।

  • 24 जनवरी- राष्ट्रीय बालिका दिवस

  • हरियाणा में लिंगानुपात जो कि 2011 की जनगणना के अनुसार 830 था अब दिसंबर 2020 में बढ़कर 922 हो गया है।

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और प्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती धीरा खंडेलवाल द्वारा रचित दो नए कविता संग्रहों ‘मेघ मेखला’तथा ‘रेशमी रस्सियां’ का लोकार्पण किया।

  • 23 जनवरी ,इस वर्ष से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को 'पराक्रम दिवसके रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल

  • 25 जनवरी को हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में 11वां राज्यस्तरीय मतदाता दिवस वर्चुअल तौर पर मनाया एक जनवरी 2021 को पात्रता तिथि के आधार पर संशोधित की गई मतदाता सूचियों के दौरान राज्य में 5,02,030 नए मतदाता बनाए गएजिससे अब 1,88,08,322 मतदाता हैं। इनमें से 1,00,44,531 पुरूष तथा 87,63,791 महिला मतदाता हैं।

  • हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन बाल महोत्सव की उपलब्धियों को लेकर मानद महासचिव श्री कृष्ण ढुल ने आज यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ऑनलाइन राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में लगभग 5 लाख प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और यह यह एक ऐतिहासिक आयोजन रहा। 23 प्रतियोगिताओं के 73 वर्गों में लगभग साढ़े 3 लाख लड़कियों और डेढ़ लाख लडक़ो ने भाग ले ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को सही मायनों में सार्थक किया।

  • हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन को वर्ष 2016-17 के लिए गैर-राजपत्रित अधिकारियों को प्रशिक्षित करने में देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस अकादमी चुने जाने का गौरव प्राप्त हुआ है। केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय ने हरियाणा पुलिस अकादमी को सर्वक्षेष्ठï पुलिस प्रशिक्षण संस्थान चुने जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया  है।

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2022 क ‘सब के लिए आवास’ के विजऩ को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने राज्य में शहरी क्षेत्र में स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को सस्ते आवासीय फ्लैट प्रदान करने की एक व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शुरुआत में फरीदाबाद और गुरुग्राम में इस योजना को प्रारंभ करने का प्रस्ताव है।

  • श्री दुष्यंत चौटाला,उपमुख्यमंत्री  ‘हरियाणा राज्य रोजगार गांरटी परिषद’ के चेयरमैन 

  • भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त श्री बैरी ओ०फ्रेल एओ ने हरियाणा के साथ कृषि, पशुपालन, डेयरी, खेल, कौशल विकास और होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में सहयोग करने के लिए विशेष रुचि दिखाई है।

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोग कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डॉक्टर राकेश गुप्ता

  • हरियाणा के लोगों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापरक खाद्य उत्पाद उपलब्ध करवाने की दृष्टि से आज महत्वपूर्ण समझौते किए गए । इनके तहत एफएमसीजी प्रमुख कंपनियों पैप्सीको व आईटीसी तथा स्टेट फेडरेशन में एचपीएमसी व मार्कफेड और हरियाणा एफपीओ जैसे कि अतुल्य बीमास्टर और एकता हनी के उत्पादों को वीटा बूथों पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावाहरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लि. (एचडीडीसीएफ) द्वारा तैयार किए गए हल्दी दूध की शुरूआतवीटा फ्रेंचाइजी पॉलिसी की लांचिंग और हैफेड के बाजरा व ज्वार बिस्कुटनमकीन व मटठी को भी लांच किया गया।

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने भ्रटाचार को खत्म करने के लिए आज एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए हरियाणा शेड्यूल रेट (एचएसआर) में संशोधन की घोषणा की हैजोकि सन् 1987 से अपरिवर्तित थीं । नई एचएसआर मार्च, 2021 से लागू होगी। नई एचएसआर में सभी वस्तुएं शामिल होंगीइसलिए गैर-अनुसूचित वस्तुएं लगभग समाप्त हो जाएंगी। एचएसआर कार्य मूल्यांकन और निविदा प्रस्तुतियों का आधार बनेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि आगे से एचएसआर हर पाँच वर्ष में संशोधित की जाएंगी।

  • हरियाणा के राज्यपाल एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सत्यदेव नारायण आर्य, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव श्री कृष्ण ढुल 

  • उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने महेंद्रगढ़ जिला के नांगल चौधरी में प्रस्तावित उत्तर भारत के बड़े मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब का निर्माण कार्य शुरू करने बारे अधिकारियों के साथ मंथन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • 19 जनवरी- चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,हिसार  में प्रदेश के अनुसूचित जाति व जनजाति के उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने व स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

  • हरियाणा में सडक़ दुर्घटनाओं में वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020 में 16 प्रतिशत कमी आई है। सडक़ दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में भी 12 प्रतिशत कमी हुई है।

  • 19 जनवरी- हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि प्रदेश की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इनमें सौर ऊर्जा संयंत्र, जैव-गैस संयंत्रों की स्थापना और जैविक खाद का उत्पादन करने की व्यवस्था की जाएगी वे आज यहां हरियाणा गौ सेवा आयोग की 18 वीं बैठक की अध्यक्षता रहे थे प्रदेश भर में लगभग 624 गौशालाएं हैं जिनमें 4 लाख 50 हजार गौवंश का पालन हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 335 गौशालाओं में सोलर पावर प्लांट लगाए गए तथा दूसरे चरण में 225 गौशालाओं में प्लांट लगाए जाएंगे।

  • गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्रवण कुमार गर्ग,

  • पुलिस कार्यों में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता का समावेश करने के उद्देश्य से हरियाणा पुलिस द्वारा चलाई जा रही ‘नो योर केस’ योजना के तहत वर्ष 2020 में 1.66 लाख से अधिक नागरिकों ने पुलिस थानों व चैकियों में जाकर अपने केस की मौजूदा स्थिति की जानकारी हासिल की।   जनवरी से दिसंबर के बीच 89353 लोगों ने पुलिस थानों में अपनी शिकायतों की प्रगति बारे रिपोर्ट हासिल की जबकि 76864 लोगों ने उनके द्वारा दर्ज कराए गए आपराधिक मामलों की जानकारी प्राप्त की।

  • हरियाणा में करनाल से यमुनानगर रेल लाईन परियोजना के निर्माण को रेल मंत्रालय ने सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही, कैथल में 4 किलोमीटर लंबी एलीवेटीड रेलवे लाइन निर्माण की भी रेल मंत्रालय द्वारा सहमति दी गई है।

  • हरियाणा सरकार ने ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर रबी फसलों के पंजीकरण के लिए ‘परिवार पहचान-पत्र’ का होना अनिवार्य कर दिया है।   माध्यम से भी करवा सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपने ‘परिवार पहचान-पत्र’ के माध्यम से अपनी फसलों का पंजीकरण fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर 

  • 18 जनवरी- हरियाणा सरकार ने प्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों के लिए लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए सरल पोर्टल पर लाइसेंस जारी करने की नई ऑनलाइन सेवा शुरू की है जिसकी मदद से वे घर बैठे लाइसेंस के लिए आवदेन कर सकते हैं। वेबसाइट http://saralharyana.gov.in पर आवेदन जमा कर सकते हैं।

  • 16 जनवरी- हरियाणा  के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने आबकारी एवं कराधान विभाग के लिए ‘जीएसटी-पीवी’ एप का प्रोटोटाइप लॉन्च किया। इस एप के माध्यम से आबकारी और कराधान विभाग के सभी कर-निरीक्षक अपने स्मार्टफोन से करदाताओं के परिसर का भौतिक सत्यापन करेंगे।

  • 16 जनवरी- मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 52वीं बैठक में 245 करोड़ रुपये की 218 नई योजनाओं और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की 49.27 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी गई।

  • 16 जनवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार ने आज प्रदेश में 77 स्थलों पर शुरू होने वाले कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा तैयार कोविशिल्ड और भारत बायोटेक द्वारा तैयार किए गए कोवाक्सिन टीकों को आपातकालीन उपयोग के लिए अधिकृत किया गया है।उन्होंने कहा कि गत 13 जनवरी 2021 को राज्य को कोविशिल्ड वैक्सीन की 2.4 लाख से अधिक खुराक और कोवाक्सिन की 20,000 खुराक की पहली आपूर्ति मिली है।

  • 16 जनवरी  -- कोविड-19 महामारी की रोकथाम की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने आज  राज्य भर में 77 टीकाकरण स्थलों पर 5907 लोगों को कोरोना प्रतिरक्षण वैक्सीन का टीका लगाया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड-19 वैक्सीन लगाए जाने की शुरुआत किये जाने के बाद पहले फेज की शुरुआत में यहां पंचकूला के सेक्टर 4 स्थित डिस्पेंसरी में स्वच्छता कर्मी सरोज (45) को सबसे पहले टीका लगाया गया। 77 प्रतिरक्षण स्थलों में से दो स्थलों सिविल डिस्पेंसरी, सेक्टर 4, पंचकूला और सरकारी प्राइमरी स्कूल, वजीराबाद (गुरुग्राम) को प्रधानमंत्री के उदबोधन कार्यक्रम के साथ जोड़ा गया था। भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वैक्सीन लगाने का काम सावधानीपूर्वक किया गया। इसके बाद हरियाणा के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. एस.बी. कंबोज, एडीजीएचएस डॉ. वीना सिंह, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. वीरेंद्र अहलावत और एमसीएच और एनएचएम के निदेशक डॉ. वीके बंसल को टीका लगाया गया।

  • 16 जनवरी- हरियाणा के जेल मन्त्री श्री रणजीत सिंह ने आज पानीपत की जिला जेल में राज्य के पहले जेल रेडियो की शुरुआत की है ताकि बंदियों के जीवन में सुधार व कुछ नयापन लाने का प्रयास किया जा सके। तिनका-तिनका फाउंडेशन एवं लेडी श्रीराम कालेज में पत्रकारिता विभाग की अध्यक्ष डा.वर्तिका नंदा ने बताया कि रोजाना एक घंटे का कार्यक्रम प्रसारित होगा। यह कार्यक्रम पूरी तरह से जेल की गतिविधियों पर केंद्रित होगा और बंदी ही कलाकार होंगे। हरियाणा में इस समय करीब 18 हजार बंदी जेलों में हैं। पानीपत जेल में फिलहाल 940 बंदी हैं। पहले चरण में पानीपत जेल के छह बंदियों को रेडियो जाकी बनने का मौका मिला है। इन्हें रेडियो जाकी की टीशर्ट और रेडियो स्किल ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट भी सौंपा गया गया।

No comments:

Post a Comment

हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014

  हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम , 2014 के तहत नागरिकों को प्रदान की जाने वाली शहरी स्थानीय निकाय विभाग की आठ औ...