Tuesday, 11 October 2022

Haryana Current Affairs 01 to 10 October 2022

 

01 to 10 October

·         पंचकूला में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में गवर्नेंसचैलेंज (टीजीसी) के फाइनलराउंड सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 6 फाइनलिस्ट टीमों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के सामने अपने समाधान प्रस्तुत किए।टीजीसी सम्मेलन में एनएमआईएमएस मुंबई टीजीसी 2022 के पहले संस्करण की विजेता बनी। मुख्यमंत्री ने विजेता टीम को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और 5 लाख रुपये की राशि का चैक देकर उनको स्ममानित किया। इसी प्रकार, दूसरे स्थान पर रही आईआईएमबैंगलोर की टीम को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और 3 लाख रुपये की राशि का चैक तथा तृतीय स्थान पर रही आईआईएमकोझीकोड की टीम को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और 1 लाख रुपये की राशि का चैक मुख्यमंत्री ने सौंपा। गवर्नेंसचैलेंज (टीजीसी) राष्ट्रीय गवर्नेंस के मुद्दों पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता है जिसकी परिकल्पना देश के सबसे प्रतिभाशाली युवाओं को गवर्नेंस के मुद्दों पर शामिल करने के लिए की गई है। हरियाणा सरकार टीजीसी के उद्घाटन संस्करण में पार्टिसिपेटिंग स्टेट के रूप में भागीदार बनी। टीजीसी 2022 में, भारत में 30 बिजनेस और पॉलिसी स्कूलों के छात्रों ने "अगले दशक के बदलते आजीविका अवसरों के लिए हरियाणा के युवाओं के भविष्य को तैयार करना" विषय पर विचार किया।टीजीसी 2022 में कुल तीन राउंड थे। कैंपसराउंड में टीमों ने 3 मिनट का एक्जीक्यूटिवपिचवीडियो और एक पेज का दस्तावेज़ प्रस्तुत किया जिसमें समस्या कथन की अपनी समझ साझा की गई और इसे हल करने के लिए 2-3 नवीन विचारों का प्रस्ताव दिया गया। प्रत्येक परिसर से शीर्ष टीम ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया। इसमें 2,100 से ज्यादा टीमों के करीब 6,400 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया जिनमें से 700 से ज्यादा टीमों ने प्रजेंटेशनसबमिट किया और इनमें 26 टीमें कैंपस विजेता घोषित की गईं।

·         ओलंपिक, कॉमनवेल्थ खेलों में आधे से ज्यादा पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ी 36वें नेशनल गेम्स में भी कमाल दिखा रहे हैं। गुजरात के अहमदाबाद में चल रहे इन खेलों में हरियाणा अब तक 9 स्वर्ण पदक सहित कुल 16 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। राज्य के खाते में 3 रजत तथा 4 कांस्य पदक हैं। राज्य के बेटे-बेटियों के जौहर की बदौलत हरियाणा का दबदबा नेशनल गेम्स में बना हुआ है।

·          नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जारी हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में ओवरऑल प्रोग्रेस में हरियाणा देश के टॉप 5 राज्यों में शामिल हो गया है। 2021 की तुलना में हरियाणा की परफार्मेंस में काफी सुधार हुआ है। पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में हरियाणा 8वें स्थान पर था स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में टॉप 100 शहरों में गुरुग्राम, रोहतक, करनाल, पंचकूला अंबाला शामिल हैं। वहीं धारूहेडा को (25,000-50,000 जनसंख्या) और बवानी खेड़ा को (15,000-25,000 जनसंख्या) में फास्ट मूविंग सिटी का अवार्ड मिला है। है। कैंटोनमेंट बोर्ड आधारित रैंकिंग में हरियाणा का अंबाला कैंट 25वें स्थान पर है।

·         हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे पी दलाल और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने फसल कटाई के बाद की प्रौद्योगिकियों के अनुसंधान और विकास के लिए यूके के एक प्रमुख संस्थान क्रैनफील्ड विश्वविद्यालय, बेडफोर्ड का दौरा किया।यह विश्वविद्यालय बर्मिंघम विश्वविद्यालय के संघ का हिस्सा होगा, जिसने हरियाणा के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी हरियाणा को पोस्ट हार्वेस्ट फिजियोलॉजी, प्री- हार्वेस्ट फैक्टर, जैव रसायन, संरक्षण के तरीके, कूल चैन, पैकेजिंग, एथिलीन, विशेषज्ञ उपचार, कटाई के बाद के रोग, विकृति विज्ञान, रोग नियंत्रण के सिद्धांत, गुणवत्ता नियंत्रण, जैव रासायनिक परिवर्तन, मूल्यांकन के तरीके और खाद्य अपशिष्ट प्रबंधन के मूल सिद्धांतों पर अनुप्रयुक्त अनुसंधान को और विकसित करने में मदद करेगी।हरियाणा में प्रस्तावित 'हार्वेस्ट और कोल्ड चेन मैनेजमेंट के लिए उत्कृष्टता केंद्र' में विभिन्न इकाइयां होंगी, जहां अनुप्रयुक्त अनुसंधान किया जाएगा। यह केंद्र फसल कटाई के बाद के  समाधान विकसित करेगा, जो किसानों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को उनकी परेशानियों का समाधान करने में मदद करेगा। केंद्र में एक इनक्यूबेशन केंद्र, स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र भी होगा, जहां नवोदित उद्यमी अपना व्यवसाय शुरू स्थापित कर सकते हैं।

·         68वें नेशनल फिल्म अवार्ड वितरण समारोह में आज करनाल निवासी मंदीप सिंह चौहान को उनके द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुरमू ने रजत कमल पुरस्कार से सम्मानित किया। फिल्म निर्माता मंदीप सिंह चौहान को यह सम्मान उनकी लघु फिल्म 'जस्टिस डिलेड बट डिलीवर्ड' के लिए दिया गया।  नॉन फीचर फिल्म श्रेणी में यह फिल्म राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चयनित की गई थी। मंदीप सिंह चौहान के साथ फिल्म के निर्देशक मुंबई निवासी कामाख्या नारायण सिंह को भी राष्ट्रपति  महोदया ने सम्मानित किया।हिंदी में निर्मित 'जस्टिस डिलेड बट डिलीवर्ड' डॉक्यूमेंट्री फिल्म जम्मू कश्मीर में संविधान के अब समाप्त हो चुके अनुच्छेद 35   के  काले प्रावधानों के कारण वहां  के वाल्मीकि समुदाय के साथ दशकों तक हुए अमानवीय अत्याचारों की दास्तान है।  फिल्म  राधिका गिल नामक एक जुझारू लड़की की दास्तान है मगर इसमें  राधिका जैसे हजारों कश्मीरी हिंदुओं का दर्द वर्णित है।  जम्मू कश्मीर मामलों पर वर्षों तक लेखन करते रहे डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान बताते हैं कि अनुच्छेद 370 के संशोधन और 35  के  उन्मूलन ने राधिका जैसे लाखों लोगों के जीवन में नई रोशनी का संचार किया।   उन्होंने कहा कि  चोरी छुपे जोड़े गए अनुच्छेद 35  के कारण  राधिका गिल सहित  वहां के वाल्मीकि समुदाय के लोगों को  चुनाव लड़ने का अधिकार तो दूर की बात सरकारी नौकरियों  के लिए आवेदन करने का अधिकार भी नहीं था। यह काला अनुच्छेद उन्हें केवल और केवल सफाई कर्मचारी बनने की इजाजत देता था।

·         गुजरात में चल रहे 36वें नेशनल गेम्स में हरियाणा का जलवा लगातार बरकरार है। हरियाणा के खिलाड़ी हर खेल में मेडल जीत रहे हैं। खिलाड़ियों के इस प्रकार के उल्लेखनीय प्रदर्शन से हरियाणा को खेलों की राजधानी कहना गलत नहीं होगा। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नेशनल गेम्स में हरियाणा 18 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में लगातार शीर्ष पर बना हुआ है। 2 अक्टूबर शाम साढे 5 बजे तक हरियाणा के खाते में 18 स्वर्ण, 12 रजत और 9 कांस्य पदक समेत कुल 39 पदक हैं।गुजरात में चल रहे 36वें नेशनल गेम्स हरियाणा के 600 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अभी तक हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुश्ती में सर्वाधिक 9 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक जीते हैं। इसी प्रकार, शूटिंग में 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक, नेट बॉल में 2 स्वर्ण, एथलेटिक्स में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक, रग्बी में 1 स्वर्ण पदक, साइकिलिंग में 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक, वेटलिफ्टिंग में 1 स्वर्ण पदक, कबड्डी में 2 कांस्य पदक और टेबल टेनिस में 1 रजत पदक जीते हैं।

·         हरियाणा प्रदेश मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में नित नए आयाम हासिल कर रहा है। उनकी दूरगामी सोच एवं कुछ और बेहतर कर दिखाने की चाहत के चलते ही अब प्रदेश ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 2021-22 में संपूर्ण स्वच्छता हेतु ओडीएफ स्थायित्त्व तथा ओडीएफ प्लस के विभिन्न घटकों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2022 के आधार पर 30 लाख से अधिक जनसंख्या वाले राज्यों की श्रेणी में देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।आज विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश की ओर से ये पुरस्कार प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू  से प्राप्त किया 

·         साइबर अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए और जनता को जागरूक करने के लिए हरियाणा पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है।  भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर अक्टूबर माह को "सी योरसेल्फ इन साइबर" थीम के साथ साइबर सुरक्षा माह के रूप में मनाने का फैसला लिया गया है। साइबर जागरूकता कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए हरियाणा पुलिस ने पूरे माह के लिए एक्टिविटी कैलेंडर तैयार किया है जिसमे मुख्य रूप से मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, मजबूत पासवर्ड, सॉफ्टवेयर अपडेट, साइबर जालसाजों की पहचान, फाइनेंसियल फ्रॉड से बचाव सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग को केंद्र में रखकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश में पिछले वर्ष अक्टूबर माह से ही हर महीने के प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस का रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम "सी योरसेल्फ इन साइबर" का मुख्य उद्देशय प्रत्येक नागरिक को साइबर स्पेस में खुद को सुरक्षित एवं आत्मविश्वासी महसूस करने में सक्षम बनाना है। इस बार समाज के सबसे महत्वपूर्ण अंग, महिलाओं बच्चों को ज़्यादा से ज़्यादा जागरूकता कार्यक्रमों में सम्मिलित करने के भरपूर प्रयास किये जायँगे। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की वर्तमान में नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्रदेश में रोज़ाना की 1000 से अधिक कॉल्स प्राप्त हो रही है जिन पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। बढ़ती हुई कॉल्स की संख्या पिछले कुछ महीनों से हरियाणा पुलिस के जागरूकता प्रयासों का प्रमाण है।  किसी भी अपराध को रोकने में उसकी रिपोर्टिंग का सबसे बड़ा योगदान होता है और ये एक जागरूक हो रहे समाज की निशानी भी है। रिपोर्टिंग और पुलिस के अथक प्रयासों का परिणाम ही है जो इस वर्ष अब तक तकरीबन 15 करोड़ रूपए साइबर ठगों से बचाने में सफलता हासिल हुई है।  

·         बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान की बदौलत आज हरियाणा में प्रति हजार लडकों पर 916 बेटियां जन्म ले रही हैं

·         हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल पिछले आठ वर्षों से सत्ता राजनीति में अपनी पारदर्शी कार्यप्रणाली से बदलाव लाने की  उनके प्रयासों को आज उस समय भी मोहर लगी जब सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश तथा मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति डॉ. के.जी. बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली चैंपियन ऑफ चेंज चयन समिति ने  मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को पहलाचैंपियन ऑफ चेंज हरियाणा 2021 अवार्डदिया

·         हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के निर्देश परवन्य जीव सप्ताह में हरियाणा के सभी चिड़ियाघरों में विजिटर एंट्री मुफ्त कर दी गई है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति निशुल्क प्रवेश कर सकता है। इसके अतिरिक्त 2 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक वन्य जीव सप्ताह के दौरान ज्यादा से ज्यादा बच्चों को चिड़ियाघरों को दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।यमुनानगर के छछरौली में वन्य जीव सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम 6 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा

·         भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा समेत 6 राज्यों में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में रिक्ति को भरने के लिए आज उपचुनाव की घोषणा कर दी है। हरियाणा में आदमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र – 47 में उपचुनाव होगा। उपचुनाव की घोषणा होते ही तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मतदान 3 नवंबर, 2022 को होगा। 

·         हरियाणा सरकार लगातार प्रदेश में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल स्वयं विभिन्न बैठकों के माध्यम से विदेशी कंपनियों के शीर्ष प्रबंधन के साथ बातचीत कर उन्हें हरियाणा में निवेश करने हेतू आमंत्रित करते हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दुबई दौरे पर गए हैं। अपने दौरे के दौरान वे लगातार वहां की बड़ी कंपनियों के शीर्ष प्रबंधन के साथ बैठकें कर प्रदेश में निवेश करने की अपार संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में दुबई में ग्लोबल सिटी पर चौथा गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किया गया। गुरुग्राम में बनने वाली ग्लोबल सिटी सरकार की एक प्रमुख परियोजना है। इसे हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के माध्यम से विकसित किया जा रहा है। इस सिटी का उद्देश्य शहरी विकास की अवधारणा को फिर से परिभाषित करना है। गुरुग्राम और मुंबई में प्रमुख भारतीय हितधारकों के साथ भी इसी तरह के सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं।गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत श्री अमन पुरी ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक श्री विकास गुप्ता ने ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट पर एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट एक मिक्स्ड लैंड उपयोग परियोजना है जिसे सेक्टर गुरुग्राम के सेक्टर 36 बी, 37 और 37 बी और निर्माणाधीन 8-लेन द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ आगामी आवासीय और वाणिज्यिक केंद्र में लगभग 1080 एकड़ में "एक शहर के भीतर शहर" के रूप में विकसित करने की कल्पना की गई है। उन्होंने बताया कि जीवन की गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे और परिवेश के मामले में किस प्रकार यह परियोजना भविष्य के शहर के लिए एक आदर्श बनेगी। 

·         हरियाणा के गुरूग्राम जिला में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 7 से 23 अक्टूबर 2022 तक सैक्टर-29 स्थित लेजरवैली ग्राउंड में लगाया जाएगा जहां पर देश के 27 राज्यों की कला संस्कृति के उत्पादों की 250 से अधिक स्टॉल लगाई जाएंगी। खाने पीने के शौकीन लोगों के लिए अलग-2 राज्यों के 30 लाइव फूड स्टॉल अलग से लगाएं जाएंगे। एक प्रकार से इस मेले में आने वाले लोगों को मिनी भारत के दर्शन होंगे, जहां पर अलग-2 राज्यों के लोकप्रिय उत्पादों के अलावा स्वादिष्ट व्यंजन मिलेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से वहां की संस्कृति को जानने समझने का पूरा अवसर मिलेगा।

·         हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जेपी दलाल के नेतृत्व में यूरोप गए दल ने स्पेन में आयोजित किए गए आईएफई एमए मेड्रिड 2022 का  उद्घाटन किया और उसका विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने इसमें भारत और अपेड़ा द्वारा लगाए गए स्टाल का भी उद्घाटन कर बारीकी से निरीक्षण किया इस अवसर पर उनके साथ कृषि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा , स्पेन में भारत के अंबेसडर दिनेश पटनायक भी उनके साथ थे।स्पेन में आईएफ एम मेड्रिड 57 एकड़ भूखंड पर फैला हुआ है इसमें 12 हाल, दो कांग्रेस सेंटर , दो ऑडिटोरियम और 80 से अधिक कमरे हैं इस एग्जीबिशन में प्राथमिक तौर पर फल और सब्जियों के अलावा विभिन्न कंपनियों के शोकेस नई फसलों पर आधारित लगाए गए इसमें नवीनतम तकनीकी और सप्लाई चैन की मशीनें भी लगाई गई थी जो कृषि के लिए बहुत ही लाभदायक हैं ।कृषि मंत्री ने इस मौके पर विभिन्न कंपनियों और निर्यातको को हरियाणा सरकार के साथ सहयोग करने और अपने कृषि उत्पादकों को हरियाणा में किसानों के लिए दर्शाने का अनुरोध किया।

·         हरियाणा को एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए आज दुबई में इन्वेस्ट हरियाणा रोड शो का आयोजन किया गया मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुए इस रोड शो के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के व्यापारिक समुदाय की ओर से काफी उत्साह देखने का मिला। ------हरियाणा की प्रमुख मेगा परियोजनाएं, औद्योगिक सम्पदाओं सेक्टर-विशिष्ट क्लस्टर में निवेश के अपार अवसर--- हरियाणा की प्रमुख मेगा परियोजनाएं जैसे ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट, जोकि 1080 एकड़ में विकसित की जा रही एक मिक्स्ड लैंड उपयोग परियोजना है, जिसमें जीवन की गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे और परिवेश के मामले में किस प्रकार यह परियोजना भविष्य के शहर के लिए एक आदर्श सिटी की परिकल्पना की गई है। दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर से लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रदान करने और एनसीआर / उत्तरी राज्यों मुंबई बंदरगाह के बीच आर्थिक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए नांगल चौधरी में 886 एकड़ में विकसित किया जा रहा इंटीग्रेटेड मल्टी मोडल लॉजिस्टिक्स हब, हिसार में 7200 एकड़ में विकसित किया जा रहा एकीकृत विमानन हब और एविएशन हब के आसपास के क्षेत्र में 300 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर तथा आईएमटी सोहना में स्थापित किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर जैसी बड़ी परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। औद्योगिक सम्पदाओं और सेक्टर-विशिष्ट समूहों जैसे फूड पार्क आदि में निवेश के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों पर भी प्रकाश डाला गया।

·         प्रदेश के कृषि एवम् पशुपालन तथा मत्स्य मंत्री जेपी दलाल ने हरियाणा से बागवानी, सब्जी उत्पादन कृषि क्षेत्र में नई नई तकनीक की जानकारी लेने के लिए यूरोप गए डेलिगेशन के साथ स्पेन के होलसेल फल सब्जी मार्केट मेरका मैड्रिड का दौरा किया।हरियाणा सरकार की ओर से किसानों की आय रोजगार बढ़ाने के लिए कृषि बागवानी क्षेत्र में नई नई तकनीकों की जानकारी लेने के लिए कृषि मंत्री सहित डेलिगेशन यूरोप के देशों के दौरे पर गया है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बुधवार को प्रातः पांच बजे मेरका मैड्रिड  मार्केट का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि इस मार्केट का अधिकांश क्षेत्र हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्तावित गन्नौर की फल मंडी जैसा है।  उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा 500 एकड़ से अधिक क्षेत्र में गन्नौर में इस तरह का मार्केट बनाया जाएगा। इस मार्केट की प्रतिवर्ष 20 लाख मीट्रिक टन फल सब्जियों की क्षमता होगी।

·         नेशनल गेम्स में राज्य के खिलाड़ियों का पदक जीतने का सिलसिला लगातार जारी है। 5 अक्तूबर शाम 5 बजे तक हरियाणा के खाते में 25 स्वर्ण पदक, 22 रजत और 19 कांस्य पदक हैं।इन खेलों में हरियाणा के 600 से अधिक खिलाड़ी अपना हुनर दिखा रहे हैं। अभी तक हरियाणा के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में 1 स्वर्ण पदक, एथलेटिक्स में 3 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक, साइकिलिंग में 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक, फेंसिंग में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक, कबड्डी में 2 कांस्य पदक, नेट बॉल में 2 स्वर्ण, रोइंग में 3 रजत और 1 कांस्य पदक, रग्बी में 1 स्वर्ण पदक, शूटिंग में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक, टेबल टेनिस में 1 रजत पदक, टेनिस में 1 कांस्य पदक, वेटलिफ्टिंग में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक, कुश्ती में 12 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक जीते हैं।गौरतलब है कि नेशनल गेम्स 2022 का आयोजन गुजरात के छह शहरों - अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में किया जा रहा है। 28 भारतीय राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों और सर्विसेज (भारतीय सशस्त्र बल की टीम) के लगभग 7,000 एथलीट, 36 विभिन्न खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इनमें पारंपरिक ओलंपिक खेलों के साथ-साथ भारत का स्वदेशी खेल जैसे मल्लखंब, खो-खो और कबड्डी भी शामिल हैं।

·         कृषि एवं पशुपालन तथा मत्स्य मंत्री श्री जेपी दलाल डेलीगेशन के साथ बागवानी तथा कृषि क्षेत्र में नई-नई तकनीकी जानकारी लेने के लिए यूरोपीय देशों के दौरे पर गए हुए हैं। उन्होंने हॉलेण्ड में अलसमीर फ्लोरा मार्केट का दौरा कर वहां पर फुलों की हर रोज की जा रही ऑनलाईन नीलामी प्रक्रिया का अवलोकन किया।

·         पर्यावरण को साफ सुथरा रखने में गिद्धों का बड़ा भारी योगदान है मरे हुए मवेशियों को खाकर पर्यावरण में दुर्गंध और बीमारी फैलने से बचाते हैं गिद्धों की कम होती संख्या को बढ़ाने हेतु हरियाणा के पंचकुला में बीड़ शिकारगाह  में वर्ष 2001 से जटायु संरक्षण प्रजनन केंद्र कार्य कर रहा है आज जटायु संरक्षण पर प्रजनन केंद्र में 378 गिद्ध है

·         हरियाणा के नूहं जिले के फिरोजपुर झिरका में मॉडल डिग्री राजकीय कॉलेज जल्द बनकर तैयार होगा। इसके निर्माण पर लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस कॉलेज के लिए जल्द ही लगभग 5 एकड़ भूमि उच्चतर शिक्षा विभाग को हस्तांतरित कर दी जाएगी।

·         हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि गुरुग्राम और नूंह में अरावली पर्वत श्रृंखला में 10,000 एकड़ क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क विकसित किया जाएगा। इसके लिए गुरुग्राम में 6000 एकड़ और नूंह में 4000 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है।  यह परियोजना दुनिया में इस तरह की सबसे बड़ी परियोजना होगी।वर्तमान में अफ्रीका के बाहर सबसे बड़ा क्यूरेटेड सफारी पार्क शारजाह में है, जिसका क्षेत्रफल करीब दो हजार एकड है। इस जंगल सफारी पार्क में 10 ज़ोन होंगे, जिसमें एक बड़ा हर्पेटेरियम, एवियरी/बर्ड पार्क, बिग कैट्स के चार जोन, शाकाहारी जानवरों के लिए एक बड़ा क्षेत्र, विदेशी पशु पक्षियों के लिए एक क्षेत्र, एक अंडरवाटर वर्ल्ड, नेचर ट्रेल्स/विजिटर/टूरिज्म जोन, बॉटनिकल गार्डन/बायोमेस, इक्वाटोरियल/ट्रॉपिकल/कोस्टल/डेजर्ट इत्यादि होंगे।

·         भारत के प्रथम राजकीय कौशल विश्वविद्यालय, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, दुधोला (पलवल ) के "बीवॉक मेकाट्रॉनिक्स " के विद्यार्थी अखिलेश कुमार  20 से 28 नवंबर 2022 तक आस्ट्रिआ में होने वाली  " वर्ल्ड स्किल कॉम्पिटिशन " में  इंडस्ट्रियल कण्ट्रोल स्किल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता स्किल यानि कौशल का ओलंपिक्स  माना  जाता है।  विश्व के विभिन देशो से विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में कौशल से सम्बंधित विभिन कलाओं को प्रदर्शित करते हैं।  इस प्रतियोगिता में सूचना  एवं प्रौद्योगिकी, मैन्युफैक्चरिंग एवं तकनीकी, रचनात्मक कला एवं फैशन, निर्माण एवं भवन प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा एवं सम्भार तंत्र से सम्बंधित विभिन क्षेत्रों के विद्यार्थी भाग लेते है।  

·         अगर लापरवाही के कारण कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन . 1930 112 पर तुरंत कॉल करके या फिर NCRP पोर्टल Cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

·         मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर गोहाना के चौधरी देवी लाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के जिन स्कूलों, कॉलेजों में छात्रावास हैं, उनमें अनुसूचित जाति या अन्य वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षण होगा। उन्होंने कहा कि सरकार जीरो ड्रॉपआउट पॉलिसी लाएगी, जिससे कोई भी बच्चा स्कूल से वंचित नहीं होगा। वहीं मुख्यमंत्री ने दो नए बनने वाले छात्रावासों का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने त्रिकाल समरसता भवन के लिए भी 25 लाख रुपए जारी करने के निर्देश उपायुक्त को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में आचार संहिता लागू है, इसलिए जो घोषणाएं की गई हैं वे आचार संहिता से बाहर वाले क्षेत्र के लिए हैं।

·         हरियाणा के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव अलग-अलग चरणों में करवाए जाएंगे। प्रदेश में कुल 411 जिला परिषद सदस्यों, 3,081 पंचायत समिति सदस्यों, 6,220 सरपंचों 61,993 पंचों के लिए चुनाव होगा। हालांकि पहले चरण में भिवानी, फतेहाबाद, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर जिलों में मतदान होगा। इन जिलों में जिला परिषद सदस्यों पंचायत समिति सदस्यों के लिए 30 अक्तूबर तथा सरपंच पंच पद के लिए 2 नवंबर को मतदान होगा। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह ने पंचकूला में प्रेसवार्ता के दौरान दी।

·         हरियाणा सरकार ने चुस्त-दुरूस्त और निश्चित समय-सीमा में प्रदेशवासियों को योजनाओं नीतियों का लाभ देने के लिए राज्य के सभी जिलों के लघु सचिवालयों सहित चण्डीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय सैक्टर-17 स्थित नव-सचिवालय में लैन (लोकल एरिया नेटवर्क) प्रणाली में सुधार करने का महत्वपूर्ण फैसला किया है। इस फैसले से इन सभी सचिवालयों में 50 करोड़ रूपए की लागत से नई और हाई स्पीड आप्टीकल फाइबर की लाईन बिछाई जाएगी ताकि निकट भविष्य में वाई-फाई तथा इंटरनेट लेंटेंसी की समस्या हों। इसके अलावा, हरियाणा सिविल सचिवालय, नव- सचिवालय चण्डीगढ एवं जिलों के सभी लघु सचिवालयों के विडियो कांफ्रेसिंग कक्ष अपग्रेड किये जाएंगे

·         गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन कर राज्य के नाम नई-नई उपलब्धियां जोड़ रहे हैं। तीरंदाजी टीम ने अपना जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब जीता है। टीम ने 5 गोल्ड मेडल जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। इससे पहले भी हरियाणा नेट बॉल खेल में ओवरऑल चैंपियन बन चुका है।हरियाणा के खाते में 29 स्वर्ण सहित कुल 72 पदक 

·         किसानों के लिए खुदरा और थोक मार्केट में आधुनिक स्तर का बुनियादी ढांचा प्रणालीपरिचालनतौर-तरीके और सहयोग तंत्र को समझने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलालएसीएस डॉ सुमिता मिश्रा और प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों ने पेरिस की इंटरनेशनल रूंगिस हॉलसेल मार्केट का दौरा किया। श्री दलाल आजकल एक प्रतिनिधि मंडल के साथ फ्रांस के दौरे पर हैं ।तिनिधि मंडल ने सेमारिस इंटरनेशनल के अध्यक्ष एवं सीईओ श्री स्टीफन लियानीरूंगिस इंटरनेशनल मार्केट के निदेशक एवं प्रभारी श्री एम्ब्रोइज़ के साथ हरियाणा के गन्नौर में अंतर्राष्ट्रीय बाजार विकसित करने के संबंधों पर बैठक की। इन कम्पनियों का सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में बड़ा स्वामित्व है और 40 से अधिक देशों के थोक एवम खुदरा बाजारों के विकास में भरपूर सहयोग प्रदान करती हैं

·         गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में योगासना में हरियाणा ने पहला स्वर्ण पदक जीता है। गुरुग्राम के राहुल और रिशभ ने अपनी प्रतिभा का उल्लेखनीय प्रदर्शन कर यह स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इसके अलावा, योगासना में आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में हरियाणा के प्रवीन पाठक ने कांस्य पदक जीता। राज्य के खिलाड़ियों का नेशनल गेम्स में पदक जीतने का सिलसिला लगातार जारी है। 9 अक्तूबर शाम 6 बजे तक हरियाणा के खाते में 31 स्वर्ण पदक, 29 रजत और 34 कांस्य पदक हैं।

·         हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज पूर्व राजदूत सरदार गुरजीत सिंह द्वारा लिखित ‘‘ हेराम्बी फैक्टर‘‘ नामक पुस्तक का विमोचन किया और लेखक को शुभकामनाएं दी।सरदार गुरजीत सिंह के अनुसार यह पुस्तक 2000 से 2020 तक की भारत-अफ्रीका नीति के आधार पर तैयार की गई है।

·         साइबर अपराध से संबंधित शिकायत डायल-112 पर भी दर्ज की जा सकती है। अगर किसी कारण 1930 नंबर नही मिलता है तो आमजन डायल 112 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। दोनो नंबर चैबिस घंटे कार्य करते है। साइबर ठगी का शिकार होने पर पीड़ित जितनी जल्दी हो सके 1930 या 112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाये।

·         निपुण भारत, निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय परीक्षा 2022 में हरियाणा के विद्यार्थियों ने हिंदी,अंग्रेजी और गणित में दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ तथा राष्ट्रीय औसत से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

·         सात दिनो के लिए भारत दौरे पर आए मॉरीशस के सांसद नंदकुमार बोधा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भेंट की ओर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट करने के बाद भारत ओर मॉरीशस मैत्री सम्बन्धों पर चर्चा की। नंदकुमार बोधा पूर्व में मॉरीशस गणराज्य के विदेश, पर्यटन, कृषि सहित अनेक विभागों के मंत्री रह चुके हैं।  नंद कुमार बोधा ने बताया कि इस छोटे से देश में लगभग 52 प्रतिशत आबादी हिंदुओं की है जिनके पूर्वज 160 वर्ष पूर्व काम और अच्छे जीवन की तलाश में अंग्रेजों के कहने पर मॉरीशस गए थे, लेकिन वहां उनसे बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार किया गया। शिक्षा और मेहनत के बलबूते पर वो आगे बड़े और मॉरीशस में अपना एक विशेष स्थान बनाया। आज उस देश में प्रधानमंत्री राष्ट्रपति सहित अन्य बड़े पदों पर भारतीय सुशोभित हैं। 

·         हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना "सुपर एनडीए" में प्रवेश के लिए विभाग की ओर से लेवल-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सुपर एनडीए लेवल-1 की परीक्षा 15 अक्टूबर 2022 को दो चरणों मे होगी,जिसमे पहला पेपर सुबह 11 बजे से 1 बजे तक और दूसरा पेपर 2 बजे से 4 बजे तक होगा। कुल 6 हजार छात्रों ने सुपर एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन किया था जिनमें 3600 बच्चे आवेदन के योग्य पाए गए।

No comments:

Post a Comment

हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014

  हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम , 2014 के तहत नागरिकों को प्रदान की जाने वाली शहरी स्थानीय निकाय विभाग की आठ औ...