Saturday, 8 October 2022

Haryana Current Affairs 21 to 30 September 2022

 

21 to 30 September

·         हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के 17 लाख 35 हजार गौवंश पशुधन का लम्पी वैक्शीनेशन पूरा किया जा चुका है। हरियाणा ने दूसरे राज्यों की अपेक्षा तेजी से इस वैक्शीनेशन कार्य को पूरा किया है।

·         संस्कृत के प्रचार-प्रसार में लगातार जुटी हरियाणा संस्कृत अकादमी एक और नया इतिहास रचने जा रही है।आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अंबाला जिले के अलियासपुर गांव में शहीदी दिवस पर प्रदेश भर के संस्कृत संस्थानों (गुरुकुलों/महाविद्यालयों) की राज्यस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 23 24 सितंबर, 2022 को महर्षि कात्यायन शिवालिक गुरुकुल अलियासपुर में आयोजित प्रतियोगिता में  हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव  एवं कार्यकारी उपाध्यक्ष  हरियाणा संस्कृत अकादमी अनुराग अग्रवाल (आईएएस ) उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे। 

·         भारतीय बाल कल्याण परिषद ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार हेतु बहादुर बच्चों के लिए 15 अक्तूबर, 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि पुरस्कार पाने वाले बच्चों की आयु 6 वर्ष से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उन द्वारा बहादुरी का कार्य पहली जुलाई, 2021 से 30 सितंबर, 2022 तक किया हुआ हो।  ऐसे बहादुर बच्चे एवं संस्थान निर्धारित तिथि तक अपने आवेदन भारतीय बाल कल्याण परिषद को सभी निर्धारित नियमों सहित भेजना सुनिश्चित करें।बच्चों को पुरस्कार स्वरूप एक पदक, प्रमाण पत्र तथा नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नकद राशि के रूप में बहादुर बच्चों को एक लाख रुपये से लेकर 40 हजार रुपये दिए जाएंगे।आवेदन करने वाले प्रार्थियों के लिए स्कूल के प्राचार्य या हैड मास्टर, जिला परिषद या पंचायत के मुखिया, जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक या राज्य बाल कल्याण परिषद के प्रधान और महासचिव के अनुशंसा जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अनुशंसा करने वाले अधिकारी या मुखिया द्वारा आवेदक के पूर्ण विवरण की 250 शब्दों में विस्तृत जानकारी होनी चाहिए। आवेदक निर्धारित प्रोफोर्मा में जन्मतिथि, वीरता के लिए छपे न्यूज पेपर या मैगजीन की क्लिपिंग, एफआईआर या पुलिस डायरी की भी जानकारी सांझा करे।

·         हरियाणा सरकार के शीर्ष सहकारी संघ हैफेड ने निर्यात कारोबार को विस्तार देने के लिए दूसरे देशों में भी व्यापार के अवसर तलाशने आरंभ कर दिए हैं, इसमें सफलता मिलनी भी आरंभ हो गई है।हैफेड के प्रबंध निदेशक श्री . श्रीनिवास ने बताया कि हैफेड द्वारा अपनी गतिविधियों में विविधता लाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में हैफेड सऊदी अरब में 20,000 मीट्रिक टन चावल, जिसकी कीमत 21.95 मिलियन अमरीकी डालर होगी, के निर्यात का ऑर्डर मिला है। हैफेड ने 10 सितंबर 2022 को बासमती चावल की अपनी पहली खेप 2,500 मीट्रिक टन की सफलतापूर्वक आपूर्ति कर दी है, शेष मात्रा सितंबर 2022 के अंतिम सप्ताह में भेजे जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि विदेशों में चावल के निर्यात के उद्देश्य से हैफेड ने राज्य के किसानों से बासमती चावल के विभिन्न प्रकारों के 20,000 मीट्रिक टन से अधिक धान की बाजार दर पर खरीद की है।

·         साइबर जालसाज़ी से बचने का सबसे बेहतर तरीका है, उसके बारे में जागरूक होना, लेकिन फिर भी अगर फ्रॉड हो जाये तो क्या किया जाना चाहिए ? इसका जवाब है नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930

·         हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को शीघ्र ही अम्बाला से श्रीनगर के लिए हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए केन्द्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।अम्बाला में टर्मिनल बनाने के लिए मिलिट्री के जंक्शन के साथ लगती लगभग 20 एकड़ भूमि का चयन कर लिया गया है और सेना ने यह भूमि एयर फोर्स को ट्रांसर्फर कर दी है। इस भूमि पर लगभग 40 करोड़ रुपए की लागत से टर्मिनल बनाया जाएगा,

·          हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनसीआर में ग्रेडिड रिस्पोंस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू होने जा रहा है जिसके तहत गुरुग्राम में पहली अक्तूबर से डीजी सैट के संचालन पर प्रतिबंध लग जाएगा। केवल आवश्यक सेवाओं जैसे अस्पताल, मैडिकल उपकरण चलाने, सेना से संबंधित कार्यों या अन्य इमरजेंसी हालातों में ही डीजी सैट के प्रयोग की अनुमति होगी।  इस बार एनसीआर में संशोधित गै्रप लागू किया जा रहा है जिसके तहत वायु की गुणवत्ता के आधार पर गै्रप को अलग-अलग चार स्टेज में विभाजित किया गया है। एक्यूआई अर्थात् एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से ऊपर पहुंचने पर पहली स्टेजपूअर‘ (खराब) की होगी, 300 से ऊपर एक्यूआई जाने पर दूसरी स्टेजवैरी पूअर‘ (ज्यादा खराब), एक्युआई 400 से ऊपर जाने पर स्टेज तीनसीवियर‘ (गंभीर) तथा एक्युआई 450 से ऊपर जाने पर स्टेज चारवैरी सीवियर‘ (अति गंभीर) की होगी।  

·         मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर तैयार की गई इस पॉलिसी से राज्य में बिजली से चलने वाले इलेक्ट्रिक-वाहनों कीसेल-स्पीड बढ़ने की पूरी उम्मीद है। सरकार द्वारा जहां लोगों को इलेक्ट्रिक-वाहनों के प्रयोग हेतु जागरूक किया जा रहा है,वहीं इलेक्ट्रिक-वाहन निर्माता कंपनियों के लिए विशेष छूट काबोनांजाबनाया गया है ताकि वे भी पर्यावरण-अनुकूल वाहन बनाने के लिए प्रेरित हो सकें। केंद्र सरकार ने भी वर्ष 2015 में फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया (फेम) स्कीम भी शुरू की थी, जिसे बाद में वर्ष 2019 में देश में पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिएनेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन प्लानके तहत आगे बढ़ा दिया गया है। हरियाणा सरकार ने भी केंद्र सरकार की बेहतरीन नीति का समर्थन करते हुए अपनी पॉलिसीहरियाणा इलेक्ट्रिक-व्हीकल पॉलिसी-2022’ बनाई है

·         -शासन के माध्यम से पुलिस की दक्षता एवं प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए विश्वसनीय, सुरक्षित तथा अबाधित हाई स्पीड नेटवर्क कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्धेश्य से हरियाणा के 244 पुलिस थानों में स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क बैंडविड्थ स्पीड को 10 एमबीपीएस तक बढ़ाया गया है। बाकी पुलिस थानों में भी इस वर्ष के अंत तक बैंडविड्थ स्पीड को बढ़ा दिया जाएगा। इस हाई स्पीड नेटवर्क कनेक्टिविटी से सभी अपराधों तथा अपराधियों से सम्बन्धित डाटा बेस क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) पर अपडेट किया जा सकेगा। डाटा अपडेट होने से विभिन्न अपराधों के मूल्यांकन हेतू संबंधित रिपोर्ट भी कम समय में तैयार हो सकेगी।

·         हरियाणा सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर बच्चों में खेल संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से राज्य में खेल नर्सरियां स्थापित की जा रही हैं। इस कड़ी में प्रदेश में 1100 खेल नर्सरियां चलाई जाएंगी। 500 नर्सरियां विभागीय प्रशिक्षण केन्द्रों पर तथा 600 खेल नर्सरियां सरकारी तथा निजी शिक्षण संस्थानों, निजी खेल अकेडमियों, निजी खेल प्रशिक्षण केन्द्र में स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। मोरनी में मिल्खा सिंह साहसिक खेल एकेडमी भी स्थापित की गई है।इसके अलावा, प्रत्येक गांव में एक-एक युवा कल्ब स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है। राज्य मे अब तक 4912 गांवों में युवा क्लबों का गठन किया गया है। इतना ही नहीं, राज्य में चार अनुसूचित खिलाड़ी खेल छात्रावास स्थापित किए जा रहे हैं। अम्बाला मे खेल छात्रावास का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है तथा हिसार, सिरसा तथा फतेहाबाद में खेल छात्रावास के निर्माण का कार्य चल रहा है।

·         नई शिक्षा नीति के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने भी नई शिक्षा नीति – 2020 को वर्ष 2025 तक प्रदेश में पूर्ण रूप से लागू करने का निर्णय लिया है। सरकार ने जहां शिक्षा के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाओं आधारभूत ढांचे को मजबूत किया है, वहीं शिक्षक - छात्र अनुपात को भी प्रभावी बनाने का काम किया है। रेशनलाइजेशन से केवल शिक्षक - छात्र अनुपात ठीक हुआ है, बल्कि पूरी शिक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता भी आई है।  आज प्रदेश में सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की संख्या 2304, हाई स्कूल 1027, मिडिल स्कूल 2122 तथा प्राइमरी स्कूलों की संख्या 4184 है। हरियाणा बच्चों की शिक्षा पर पूरे देश में सबसे अधिक राशि खर्च करने वाला राज्य है और यहां शिक्षक-छात्र अनुपात 1:30 है।

·         हरियाणा के बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा कि मौसम के बदलाव के चलते वर्तमान दौर में परंपरागत खेती के अलावा किसानों को अब फसल विविधिकरण की ओर बढ़ना होगा। किसानों को ऑर्गेनिक खेती की ओर अग्रसर करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में किसानों को कुरुक्षेत्र में ऑर्गेनिक खेती की ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है

·         हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि अप्रैल 2023 तक गुरु सुदर्शन जी महाराज का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। हरियाणा सरकार संत महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संत महापुरुष विचार प्रसार योजना चला रही है। इस योजना के अंतर्गत गुरु सुदर्शन जी महाराज की याद में उनके जन्म शताब्दी वर्ष में सरकार द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

·         समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर विश्वविद्यालय के बीएससी (आनर्स) एग्रीकल्चर (चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ) के दौरान किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए कृषि महाविद्यालय के छात्र अक्षय महत्ता को वर्ष 2020-21 के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालयभारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा दरबार हॉल राष्ट्रपति भवन में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र के अलावा उन्हें मेडल  लाख रूपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया।

·          हरियाणा और कनाडा के सस्केचेवान प्रांत के बीच पारस्परिक संबंध और हितों के लिए नये अवसरों की पहचान, रणनीतिक साझेदारी, सुविधाओं, समर्थन और मजबूती हेतू चंडीगढ़ में हरियाणा-सस्केचेवान गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन विदेश सहयोग विभाग और सस्केचेवान इंडिया कार्यालय, कनाडा उच्चायोग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

·         कनाडा के ब्रैम्पटन शहर नगर निगम ने आज शहर के वार्ड 6 में स्थित एक पार्क का नाम 'श्री भगवद गीता पार्क' रखा गया। यह पार्क 3.75 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। योजना के अनुसार, पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और इस पार्क में रथ पर सवार भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन की मूर्ती लगाई जाएगी।

·         ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने और बिजली खपत को कम करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2020-21 के लिए दो लाख रुपये तक के राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा हरेडा द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022 है।इस योजना के तहत दिशा निर्देशों संबंधी जानकारी के लिए हरेडा की वेबसाइट https://hareda.gov.in/   पर लॉग इन किया जा सकता है नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के दूरभाष संख्या 0172-2566533 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

·         हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक  जिला उपायुक्त विजिलेंस छापेमारी के लिए स्वतंत्र गवाह नियुक्त करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के 5 राजपत्रित अधिकारियों का पैनल तैयार करेगा, जिसमें से एसपी विजिलेंस छापेमारी के लिए स्वतंत्र गवाह के रूप में किसी को भी चुन सकते हैं।

·         हरियाणा सरकार ने बर्मिंघम विश्वविद्यालय के साथ हरियाणा राज्य में पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट एवं कोल्डचेन उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना हेतू एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।कृषि मंत्री और अन्य अधिकारी 29  30 सितंबर को बर्मिंघम विश्वविद्यालय में चल रहे कोल्ड चेन समिट में भाग लेने बर्मिंघम गए हैं राज्य में 393 बागवानी कलस्टर, 13 एकीकृत पैकहाउस बनाए जा चुके हैं  50 अन्य पैक हाउस निर्माणाधीन हैं। आने वाले पांच सालों में 500 और एकीकृत पैक हाउस स्थापित किए जाएगें। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य ताजा फलों एंव सब्जियों की व्यवस्थित सप्लाई चैन किसानों को सीधा कृषि बाजार से जोड़ने में एक अग्राणी राज्य होगा। राज्य में अब तक कृषि क्षेत्र की कंपनियों के साथ विभिन्न किसान समूह संगठनों द्वारा 59 समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।

·         बहुत जल्द नागरिक अपनी शिकायतों के आधार पर हरियाणा के किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर की स्थिति जान सकेंगे। हरियाणा पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने पर नागरिकों के मोबाइल पर एसएमएस भेजने के लिए एक प्रणाली विकसित की है। उनकी शिकायत पर जांच के बाद एफआईआ दर्ज होने जांच अधिकारी बदलने पर नागरिकों को एसएमएस भेजा जाएगा। जांच अधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर नागरिकों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

·         भारत आने वाले 1 दिसंबर से एक साल के लिए जी-20 देशों के समूह का अध्यक्ष बनने जा रहा है और इस दौरान अलग-अलग विषयों पर देश के विभिन्न भागों में मंत्री स्तर, सेरपा अथवा वर्किंग ग्रुप, अन्य कार्य समूहों तथा गोष्ठी सहित अलग-अलग स्तर की लगभग 200 बैठकें होंगी। इन बैठकों के आयोजन के लिए अभी तक भारत के 55 विभिन्न शहरों का चयन किया गया है। इनमें से हरियाणा का गुरूग्राम भी एक है जहां पर जी-20 शिखर सम्मेलन से जुड़ी चार से पांच बैठके आयोजित हो सकती हैं। इसे लेकर शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की जी-20 टीम ने गुरूग्राम का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठकों के आयोजन को लेकर चर्चा की।

·         मुख्यमंत्री ने किसानों की सुविधा के लिए -खरीद हरियाणा मोबाइल एप का शुभारंभ किया। यह द्विभाषी ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और इसमें किसानों को पंजीकृत फसलों की संख्या, गेट पास और खरीद के लिए लायी जा सकने वाली फसल की मात्रा के बारे में वास्तविक जानकारी मिलेगी है। कोई भी किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर दर्ज करके ये विवरण प्राप्त कर सकता है।  इस एप पर किसान अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014

  हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम , 2014 के तहत नागरिकों को प्रदान की जाने वाली शहरी स्थानीय निकाय विभाग की आठ औ...