1 to 10 November
·
गुरूग्राम के सेक्टर-47 में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद इस्टिट्यूट ऑफ वैल्यूज प्रदेश का पहला केंद्र हुआ शुरू
·
हरियाणा सरकार ने राज्य के नम्बरदारों को मोबाइल फोन का तोहफ़ा देने के बाद उनको आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कवर करने की भी तैयारी कर ली है ,
·
हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) गुरुग्राम में आज से ‘सतत विकास के लिए शहरी और ग्रामीण योजना में प्राचीन प्रौद्योगिकी के पहलुओं को शामिल करना- हरियाणा से उदाहरण विषय पर पहला फिजिकल भारतीय तकनीक एवं आर्थिक सहयोग (आईटेक) कार्यक्रम शुरू किया गया।इस कार्यक्रम में 6 देशों के प्रतिनिधि नामत: मलावी, मालदीव, मॉरीशस, सुडान ताजिकिस्तान और इराक भाग ले रहे हैं। सुडान के राजदूत श्री अब्दुल्ला ओमर बशीर, ताजिकिस्तान के राजदूत श्री लुकमान बोबोकलोंजोडा, भारत में मालदीव के उच्चायुक्त श्री इब्राहिम शाहीब और भारत में मॉरीशस के उच्चायुक्त सीडी‘ ए जेयसन कोवालेन रामास्वामी भी उद्धघाटन सत्र में उपस्थित थे।
·
हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज पूर्व आई.पी.एस. अधिकारी श्री पी.लाल द्वारा लिखित ‘सरस्वती नदी और दी आर्यन्स‘ नामक पुस्तक का विमोचन करने उपरान्त अपने विचार सांझा किए श्री पी.लाल ने अपनी पुस्तक में प्राचीन भारतीय इतिहास को शामिल किया है जिसमें वैदिक संस्कृति की पुरातन और सुदूर अतीत में सरस्वती नदी का अस्तित्व शामिल है। ऋग्वेद में प्रमाणित है कि सरस्वती नदी एक शक्तिशाली, भौतिक, बहने वाली नदी थी। लेखक ने पुस्तक में निष्कर्ष दिया है कि वैदिक संस्कृति 6,000-7,000 ईसा पूर्व पुरानी है। इसके अलावा, पुस्तक में घग्गर-हाकरा चैनलों का भी सरस्वती नदी से संबंध का जिक्र किया है। लेखक ने आदि बद्री पर एक बांध बनाकर चैनलों को रिचार्ज करने पर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सरकारों के प्रयासों की भी प्रशंसा की है।
·
श्री दुष्यंत चौटाला को बैठक में जानकारी दी गई कि ‘खरीफ खरीद सीजन 2022-23’ में धान खरीद हेतु 210 मंडियां खोली गई जिनमें एक नवंबर 2022 तक 55,10,156 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 50 प्रतिशत, हैफेड ने 30 प्रतिशत, भारतीय खाद्य निगम ने 5 प्रतिशत तथा हरियाणा वेयरहाऊसिंग कारपोरेशन ने 15 प्रतिशत धान की खरीद की है। जहां तक जिलावाइज धान की खरीद की बात है, इसमें उक्त एजेंसियों ने सबसे अधिक धान कुरूक्षेत्र जिला में 11,75,378 मीट्रिक टन और दूसरे नंबर पर करनाल जिला में 10,85,575 मीट्रिक टन की खरीद हुई है।
·
14 नवंबर से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू होने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले-2022 का थीम ‘वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल’ होगा।यह मेला 27 नवंबर, 2022 तक चलेगा। 20 नवंबर को हरियाणा डे मनाया जाएगा।
·
प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के समय अब किसी भी छात्र को कोई बॉन्ड राशि (यानी, लगभग 10 लाख रुपये शुल्क) का भुगतान नहीं करना होगा। इसके बजाय, छात्रों को अब केवल कॉलेज और संबंधित बैंक के साथ राशि के बॉन्ड-कम-ऋण एग्रीमेंट करना होगा।यदि एमबीबीएस / एमडी पास-आउट छात्र डॉक्टर के रूप में राज्य सरकार की सेवा में शामिल होना चाहते हैं और सात साल की निर्दिष्ट अवधि के लिए काम करते हैं तो राज्य सरकार बॉन्ड राशि का वित्तपोषण करेगी। वहीं जो उम्मीदवार हरियाणा में डॉक्टर के रूप में सरकारी सेवा में शामिल नहीं होना चाहते उन्हें उक्त राशि का भुगतान स्वयं करना होगा। ऐसे छात्रों की संबंधित स्नातक डिग्री उम्मीदवारों द्वारा सभी वित्तीय देनदारी पूरी करने के बाद ही जारी की जाएगी। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि एमबीबीएस करने के बाद छात्र सरकारी अस्पतालों में काम कर सकें और राज्य के लोगों को अपनी सेवाएं दे।वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, होम्योपैथिक कॉलेज व नर्सिंग कॉलेज इत्यादि की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2014 में प्रदेश में 7 मेडिकल कॉलेज थे और एमबीबीएस सीटें केवल 700 थी। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान 6 कॉलेज खोले गए और आज एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़कर 1735 हो गई है।
·
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की 1-1 इंच जमीन का हिसाब रखा जाएगा, जमीन के किस हिस्से पर तालाब है, किस हिस्से पर रास्ता या ढ़ांचागत निर्माण है यह महज एक क्लिक से डिजिटली पता लगाया जा सकेगा। उन्होंने इस कार्य के लिए जारी लॉर्ज स्केल मैपिंग प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सर्वे ऑफ इंडिया व राजस्व विभाग को निर्देश दिए।राजस्व व सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि जींद, करनाल और सोनीपत जिले के 8 अर्बन एरिया में भी लॉर्ज स्केल मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है। इससे अब इन क्षेत्रों में एक-एक प्रॉपर्टी की पहचान की जा सकती है। इसमें प्रॉपर्टी का एरिया, उसकी मैप पर लोकेशन व प्रॉपर्टी किसके नाम है, इसकी जानकारी भी आसानी से ली जा सकती है।
·
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री सुभाष बराला का कार्यकाल 1 वर्ष की अवधि के लिए और बढ़ा दिया है।
·
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले 8 वर्षों से कृषि, बागवानी क्रांति से नील क्रान्ति की ओर अग्रसर हरियाणा अब एग्रो बिजनेस में भी आगे बढ़ रहा है। भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद द्वारा जारी इंडिया एग्रोबिजनेस अवार्ड - 2022 में हरियाणा को सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में पुरस्कार मिला है। हरियाणा को यह पुरस्कार राज्य में कृषि अनुकूल नीतियों, कार्यक्रमों, उत्पादन, इनपुट, प्रौद्योगिकियों, विपणन, मूल्यवर्धन, बुनियादी ढांचे और निर्यात के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने के लिए मिला है।
·
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग करने की दिशा में एक ओर पहल करते हुए ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन सर्विस ऑफ हरियाणा लिमिटेड (दृश्या) के अधिकारियों को एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी विकसित करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, ड्रोन से भूमि के नीचे 15 मीटर तक मैपिंग करने के सेंसर की भी खरीद की जाए।मुख्यमंत्री, जो ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन सर्विस ऑफ हरियाणा लिमिटेड (दृश्या) के चेयरमैन भी हैं
·
हरियाणा में वन आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के वन विभाग और अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) द्वारा एक नई पहल शुरू करते हुए हरियाणा में "ट्रीज़ आउटसाइड फ़ॉरेस्ट इन इंडिया" (टीओएफआई) कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। 5 नवंबर को रोहतक में टीओएफआई कार्यक्रम को विधिवत रूप से लॉन्च किया जाएगा।इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों, कंपनियों और अन्य निजी संस्थानों को साथ लाकर राज्य में पारंपरिक वन क्षेत्रों के बाहरी क्षेत्र में वन आवरण का तेजी से विस्तार किया जाएगा। यह नया कार्यक्रम कार्बन पृथक्करण को बढ़ाने के साथ-साथ कृषि जलवायु को भी मजबूत करेगा और यह वैश्विक जलवायु परिवर्तन अनुकूलन लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी सहायक होगा।
·
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष जस्टिस श्री आदर्श कुमार गोयल ने कहा कि ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के लिए हरियाणा सरकार देशभर में सबसे अच्छे कदम उठा रही है।
·
हरियाणा सरकार 3 आर- रिड्यूज, रिसाइकल और रियूज के सिद्धांत पर काम कर रही है।हरियाणा प्रदेश में अब तक 200 एसटीपी लगे हैं और उनसे लगभग 700 क्यूसिक पानी को रियूज किया जा रहा है। देश में 2030 तक पानी का सदुपयोग करते हुए 80 फीसदी रीयूज करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें हरियाणा अपना सक्रिय योगदान देगा। उन्होंने कहा कि जितना पानी हम दिल्ली को दे रहे हैं उसका 67 प्रतिशत से ज़्यादा खराब पानी हम दोबारा इस्तेमाल कर रहे हैं।
·
भारत में वन क्षेत्र से बाहर वृक्ष कार्यक्रम का रोहतक में किया शुभारंभ, प्रदेश में 20 प्रतिशत क्षेत्र को वन के रूप में विकसित करने का लक्ष्य----हरियाणा देश का छोटा सा प्रदेश है और यहां केवल 3.5 प्रतिशत वन क्षेत्र है। अगर वन क्षेत्र से बाहर वृक्षों की बात की जाए तो वह भी केवल 3.2 प्रतिशत ही है। कुल मिलाकर लगभग 6.7 प्रतिशत वन क्षेत्र माना जा सकता है और इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 20 प्रतिशत क्षेत्र को वृक्ष लगाकर वनों के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश सरकार ने भारत में वन क्षेत्र के बाहर वृक्ष कार्यक्रम के तहत लगभग 28 लाख हेक्टेयर में पेड़ो को विकसित करने का बड़ा लक्ष्य रखा है।
·
हरियाणा सरकार ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एनजीटी ग्रेडिड रिस्पोंस एक्शन प्लान (ग्रेप-4) की गाइडलाइन को पूर्ण रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। भवन निर्माण व रिपेयर, माइनिंग, मिक्सर प्लांट, सडक़ निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रोजेक्ट आदि सभी कार्यो पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा जो वायु को प्रदूषित करे। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग मेटेरियल को भी ढक कर रखना होगा। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी सफाई कार्य के दौरान पानी का छिडक़ाव करने उपरांत ही झाड़ू का उपयोग कर सकते हैं।सभी एलएमवी बीएस-6 से नीचे के डीजल वाहनों (केवल इमरजेंसी सेवाओं, मेडिकल व खाद्य सामग्री की ढुलाई करने वाले वाहनों को छोडक़र) के चलाने पर रोक लगा दी गई है।
·
हरियाणा स्टेट विजिलेंस की ओर से 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए सतर्कता ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 और 1064 और व्हाट्सएप नंबर 094178-91064
·
दादा लखमी फिल्म को माननीय राष्ट्रपति द्वारा "राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार" से सर्वोत्तम हरियाणवी फिल्म के रूप में पुरस्कृत किया गया है। इसके अतिरिक्त 63 से ज्यादा अंतराष्ट्रीय भी पुरस्कार मिल चुके है। ये हरयाणा की एक मात्रा फिल्म है जो आज तक के इतिहास में कांस फेस्टिवल में 2021 में ऑनलाइन प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म लगभग 300 लोगों की 6 साल की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
·
पीएम वाणी ( प्रधानमंत्री वाईफाई एक्सेस नेटवर्क इंटर्फ़ेस ) ब्रॉडबैंड इंटरनेट सुविधा प्रदान करने के लिए एक नए विकल्प के रूप में उभर रहा है ।दूरसंचार विभाग, भारत सरकार का प्रयास है कि जनता इस नयी सेवा के बारे में जागरुक हो और इसका लाभ उठाये।इस संबंध में जानकारी देते हुए दूरसंचार विभाग हरियाणा (टैक्नोलॉजी) के निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि पीएम वाणी योजना में छोटे ग्राहकों का ख़ास ध्यान रखा गया है । इस योजना में कम कीमत जैसे 10 रुपये , 20 रुपये इत्यादि के कूपन भी उपलब्ध हैं । सरकार का प्रयास है कि तकनिकी उद्यमी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पीएम वाणी वाई - फाई हॉटस्पॉट लगायें और स्वरोजगार प्राप्त करें । पीएम वाणी योजना में पीडीओ धारक किसी भी टेलीकॉम कंपनी से कनेक्शन लेकर अपने क्षेत्र में वाईफाई प्रदान कर सकता है और जनता अग्रिम भुगतान करके इस वाईफाई का उपयोग कर सकती है । भारत सरकार के भारतनेट प्रोजेक्ट के द्वारा हरियाणा के लगभग सभी ग्राम पंचायत फाइबर के माध्यम से जुड़े हैं । प्राइवेट आईएसपी भी इस फाइबर का प्रयोग करके गावों में ब्रॉडबैंड उपलब्ध करा रहे हैं ।पीएम वाणी योजना के तहत एक पब्लिक डाटा ऑफिस(पीडीओ) धारक को किसी लाइसेंस या पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है | पीडीओ Aggregator बनने के लिए किसी भी दूरसंचार क्षेत्रीय कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, इसके लिए मात्र 5000 रूपये शुल्क है | रजिस्ट्रेशन भरने व सर्टिफिकेट मिलने तक की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसके लिए किसी सरकारी कार्यालय जाने की जरुरत नहीं है।
उन्होंने बताया कि पीएम वाणी योजना के तहत हरियाणा दूरसंचार क्षेत्र में अभी 3700 पीडीओ कार्य कर रहे है | इस योजना की पूरी जानकारी dot.gov.in/pm-wani अथवा pmwani.gov.in पर उपलब्ध है | इसके लिए इच्छुक व्यक्ति हरियाणा दूरसंचार के पंचकूला अथवा अम्बाला क्षेत्रीय कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
·
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 का आयोजन कुरुक्षेत्र में 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक किया जाएगा। विभिन्न कार्यक्रमों में विषय विशेषज्ञों के माध्यम से युवा पीढ़ी तक पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश को पहुंचाने का काम किया जाएगा। हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग तथा हरियाणा कला परिषद के साथ-साथ उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के अधिकारी गीता महोत्सव के साथ-साथ 48 कोस के तीथ स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सरस और क्राफ्ट मेले का भी आयोजन होगा और 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
·
5,618 करोड़ रुपये की लागत से हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का शिलान्यास
लगभग 70 हजार करोड़ रुपये की लागत से सराय कालेखां-करनाल और सराय-कालेखां से अलवर राजस्थान बॉर्डर के बीच रिजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम क्नेक्टिविटी परियोजना शुरू की गई। पलवल- सोनीपत और सोहना – मानेसर के लिए 5,618 करोड़ रुपये की लागत से हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का भी शिलान्यास किया गया है। रोहतक में देश की पहली एलिवेटिड रेलवे लाइन बनाई गई कुरुक्षेत्र में भी एलिवेटेड रेलवे लाइन का कार्य शुरू हो चुका है। दिल्ली के चारों तरफ यातायात को सुगम करने के लिए कुंडली-मानेसर-पलवल और कुण्डली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस–वे बनाये गए, जिन पर यातायात शुरू हो चुका है। सोनीपत - जींद रेलवे लाइन पर भी यातायात शुरू तथा रोहतक -महम - हांसी और करनाल यमुनानगर रेलवे लाइन का कार्य शुरू हो गया है।
·
कृषि प्रधान राज्य को कृषक प्रधान राज्य बनने के हरियाणा सरकार के प्रयासों को पुनः गति मिली है, जब केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाणा को इंडिया एग्रीबिजनेस बेस्ट स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद द्वारा जारी इंडिया एग्रोबिजनेस अवार्ड - 2022 में हरियाणा को सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में पुरस्कार मिला है। हरियाणा को यह पुरस्कार राज्य में कृषि अनुकूल नीतियों, कार्यक्रमों, उत्पादन, इनपुट, प्रौद्योगिकियों, विपणन, मूल्यवर्धन, बुनियादी ढांचे और निर्यात के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने के लिए मिला है।
·
हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढावा देने के लिए पंचकूला, यमुनानगर, महेन्द्रगढ, फरीदाबाद व कुरुक्षेत्र सहित 5 जिलों को पर्यटन हब में शामिल किया गया है। इसकेे अलावा पंचकूला जिले में पर्यटन के लिए संरचनात्मक ढांचा तैयार करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
·
हरियाणा को आज भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद द्वारा इंडिया एग्रीबिजनेस अवार्ड-2022 के तहत कृषि क्षेत्र में नीतियों, कार्यक्रमों, उत्पादन, इनपुट, प्रौद्योगिकियों, विपणन, मूल्यवर्धन, बुनियादी ढांचे और निर्यात के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को प्रस्तुत करने के लिए ‘‘बेहतर राज्य’’ की क्षेणी में पुरस्कृत किया गया। यह अवार्ड बुधवार को नई दिल्ली में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे.पी. दलाल ने प्राप्त किया।
·
मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री देवेन्द्र सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का निवारण 24 घंटें में करना सुनिश्चित करें क्योंकि वर्तमान समय में सोशल मीडिया के कारण गतिविधियां बड़ी तेजी से बदलती हैं।श्री सिंह ने आज यहां सोशल मीडिया के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लोगों द्वारा मुख्यमंत्री सहित अन्य किसी मंत्री या अधिकारी को शिकायतें डाली जाती है। इसलिए जन शिकायतों के हल के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सीएम विंडों पर शिकायतें व्यक्तिगत तौर पर प्राप्त होती है परन्तु सोशल मीडिया पर शिकायतें तुरन्त प्राप्त होती है। अत: उनका हल करने के लिए विशेष तौर पर सजगता दिखाने की आवश्यकता है।
·
हरियाणा की 14वीं विधानसभा की नई परंपराओं और अभिनव प्रयोगों के 3 गौरवशाली वर्षों पर प्रकाशित कॉफी टेबल बुक हरि सदन का आज मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने विमोचन किया। हरियाणा की 14वीं विधानसभा की नई परंपराओं और अभिनव प्रयोगों के 3 गौरवशाली वर्षों पर प्रकाशित कॉफी टेबल बुक हरि सदन का आज मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने विमोचन किया।
No comments:
Post a Comment