Monday, 21 November 2022

Haryna Current Affairs 11 to 20 November 2022

 

11 to 20 November

·        फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को जागरूक करने के प्रयास धरातल पर सफल साबित हुए हैं जिसकी पुष्टि अमेरिका की नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन(NASA) द्वारा हाल में उत्तरी भारत में पराली जलाने आगजनी की घटनाओं की सेटेलाइट से ली गई तस्वीरों पर आधारित रिपोर्ट से भी हुई है हरियाणा सरकार द्वारा पराली जलाने पराली के उचित प्रबंधन के लिए 1000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है। किसानों को पराली की गांठ बनाने के लिए 50 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि और पराली प्रबंधन के उपकरणों पर सब्सिडी दी जाती है। किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के उपकरण 50 प्रतिशत तथा कस्टम हायरिंग सेन्टर पर 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। अगर किसान करनाल और पानीपत के इथिनॉल टू प्लांट में पराली की गांठे बनाकर ले जाता है तो उन्हें 2  हज़ार रूपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाती है अगर किसान किसी गौ शाला में पराली ले जाता है तो उसे 1500 रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यही नहीं रेड जोन क्षेत्र में पराली ना जलाने पर पंचायत को सरकार 10 लाख रूपये तक पुरस्कार देती है. पिछले वर्ष पराली प्रबंधन के लिए सरकार ने 216 करोड़ का प्रावधान किया था।

·        सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि कैथल सहकारी चीनी मिल की तर्ज पर प्रदेश की सभी चीनी मिलों में खोई से ईंधन के ब्रेकट बनाने की प्रक्रिया लागू की जाएगी। इससे चीनी मिल की आय में बढ़ोत्तरी होगी और चीनी मिलें आत्मनिर्भर बनेंगी सहकारिता मंत्री ने कहा कि कैथल चीनी मिल ने प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इस मिल में बेहतर क्वालिटी का गुड़ शक्कर बनाया जा रहा है। इसके साथ-साथ सीजन के दौरान किसानों को मात्र 10 रुपये में भोजन मुहैया करवाने की व्यवस्था की है

·        हरियाणा सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 की धारा 15 की उपधारा 3 के तहत प्रशासनिक सुधार विभाग के लिए वैधानिक कमेटी गठित की है। प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल कमेटी के अध्यक्ष होंगे और नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा सदस्य होंगे।

·        हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, गुरुग्राम, रोहतक जैसे 12 शहरों में माॅडर्न हैफेड बाजार खोलने पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।जल्द ही इनमें लोगों को बेहतरीन क्वालिटी का सामान उपलब्ध होगा। इसी प्रकार हर गांव में दुग्ध सोसायटी एवं डेयरी शैड खोले जाएंगे। इसके लिए 5 हजार गांवों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर डेयरी शैड खुलने से जिन परिवारों के पास पशु बांधने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं है उन्हें स्थान उपलब्ध होगा और मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत ऋण की सुविधा भी मिल सकेगी। इन स्थलों पर हैफेड कैटल फीड सेंटर भी खोले जाएगें। पशुपालकों को पशु क्रेडिट कार्ड भी प्रदान किए जा सकेंगे। इनमें स्वंय सहायता समूहांे एवं ग्रामीण आजिविका मिशन से जुड़े लोगों को भी शामिल किया जाएगा और यह स्थल एक मल्टीपपर्ज सोसायटी के रूप में कार्य करेंगे।  

·        सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारी फेडरेशन के उत्पादों की मार्केट में सहभागिता बढाने और युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान के लिए सरल तरीके से वीटा बूथ प्रदान किए जाएंगे  केवल 10 हजार रुपए की सिक्योरिटी राशि देकर आसानी से वीटा बूथ लिया जा सकता है। इसके अलावा वीटा बूथ लगाने के लिए  50 हजार  रुपए की लागत राशि में भी छूट दी जा रही है। इस प्रकार लोग आसानी से अपने घरो की दुकानों में भी वीटा बूथ खोल सकेंगे।

·        सहकारिता मंत्री डॉ बनवारीलाल ने कहा कि रेवाड़ी के माजरा मनेठी में इसी साल एम्स का शिलान्यास किया जाएगा। एम्स के शिलान्यास को लेकर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल से बात हो चुकी है।

·        हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने माननीय न्यायमूर्ति श्री ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में वर्ष की अपनी चौथी और अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का हरियाणा राज्य भर में आयोजन किया।

·        हरियाणा में 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में सरस और शिल्प मेले के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव -2022 का आयोजन किया जाएगा। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का हरियाणा आगमन भी कुरूक्षेत्र की पावन धरा पर होगा और उनके द्वारा 29 नवम्बर, 2022 को ब्रह्म सरोवर पर गीता यज्ञ एवं पूजन से मुख्य कार्यक्रमों का विधिवत शुभारम्भ किया जाएगा।

·        हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को अब पदोन्नति और छुट्टियों इत्यादि गतिविधियों के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। अब यह सुविधा -सर्विस बुक के माध्यम से ऑनलाइन मिलेगी। मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) पोर्टल पर लगभग 2,65,000 कर्मचारियों में से लगभग 2,32,000 कर्मचारियों की -सर्विस बुक वेरीफाई कर ली गई है।

·        हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल से आज उनके आवास संत कबीर कुटीर पर जर्मनी के सांसद श्री राहुल कुमार, नेशनल डिप्टी प्रेसिडेंट, जेएफडब्ल्यू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ निवेश, निर्यात और व्यापार बढ़ाने के लिए परस्पर सहयोग स्थापित करने को लेकर भी चर्चा की।

·        हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पहली बार विश्व मंच पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए यूनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफसीसीसी) के कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी) के 27वें सत्र में हिस्सा लिया है। मिस्र के शर्म-अल-शेख में आयोजित सीओपी-27 में राज्य सरकार की ओर से 'लाइफ'- लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट – 'पर्यावरण के लिए जीवन शैली' को लागू करने के लिए की जा रही विभिन्न पहलों पर तैयार कार्य योजना को प्रस्तुत किया गया।

·        हरियाणा के मुख्यमंत्री  श्री मनोहर लाल  ने मीडिया कोर्डिनेटर श्री रणदीप घनगस द्वारा लिखित  "चौधरी की चौपाल" नामक  पुस्तक का विमोच किया ।पुस्तक के लेखक श्री रणदीप घनगस ने अपने द्वारा लिखित  "चौधरी की चौपाल" पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस पुस्तक में अभी तो केवल चार वर्षों (वर्ष 1966 से वर्ष 1970 तक) की विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने वाले सदस्यों द्वारा सदन में उठाये जाने वाले प्रमुख मुद्दों पर होने वाली बहस - जिरहबाज़ी , हास - परिहास और कटाक्ष आदि का निष्पक्षता से आसान एवं रोचकता के साथ वर्णन करने का प्रयास किया गया है।

·        हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत नागरिकों को प्रदान की जाने वाली शहरी स्थानीय निकाय विभाग की आठ और सेवाओं की निर्धारित समय सीमा अधिसूचित की है।

·        हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार हर जिले में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) स्थापित किए जाएंगे। आईसीसीसी सुरक्षा और निगरानी, यातायात प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और -गवर्नेंस एप्लीकेशन के प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के साथ - साथ रियल टाइम जानकारी प्राप्त करने में सहयोगी साबित होंगे।

·        इज ऑफ डुईंग बिजनेमें आज हरियाणा का देश में तीसरा और उत्तर भारत में हला स्थान रहा है, जबकि वर्ष 2014 में 14वें स्थान पर था। इसी प्रकार, हरियाणा ने निर्यात के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। वर्ष 2013-14 में जहां राज्य से 68,032 करोड़ रूपए के माल का निर्यात हुआ , वहीं वर्ष 2021-22 में इससे करीब तीन गुणा 2,17,222 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है।

·        मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने कहा कि सार्वजनिक निवेश बोर्ड (पीआईबी), भारत सरकार ने हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी, गुरुग्राम के बीच 28.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो कनेक्टिविटी को मंजूरी दे दी है। यह पूरे गुरुग्राम शहर को कवर करेगी।

·        हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज यहां कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा द्वारा रचित पांचवा कविताओं का संग्रह ’’लम्हों की शबनम’’ का विमोचन किया

·        हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने शनिवार को मंत्रोच्चारण के बीच कुरुक्षेत्र में सरस मेले के उद्घाटन के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया।

·        मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि ज्योतिसर तीर्थ पर ही 6 संग्रहालय बनाए जाएंगे। इन संग्रहालयों में वर्चुअली महाभारत, श्रीमद्भागवत गीता, कुरुक्षेत्र और 48 कोस से जुड़े प्रसंगों को दिखाया जाएगा। इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक जैसे ऑगमेंटेड रियलिटी, होलोग्राफिक इमेज, रोबोटिक और ड्रोन आदि का इस्तेमाल किया जाएगा। इन संग्रहालयों में वर्चुअली अलग-अलग कहानियों को दिखाया जाएगा। यह कहानियां और प्रसंग एक निर्धारित समय के बाद बदले जाएंगे ताकि एक दफा कोई इन्हें देख ले और दोबारा आए तो उसे नए प्रसंग देखने को मिलें।

·        हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल से आज उनके आवास संत कबीर कुटीर पर ओमान सल्तनत के शाही परिवार के सदस्य सैय्यद नवाफ बिन बरघाश अल सईद ने की मुलाकात। मुलाकात के दौरान हरियाणा राज्य और ओमान सल्तनत के बीच सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा की गई।

·        हरियाणा सरकार ने उल्लेखनीय और अभिनव कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए सुशासन पुरस्कार योजना शुरू की है।सुशासन पुरस्कार दो स्तरों पर दिए जाएंगे। एक राज्य स्तरीय पुरस्कार और दूसरा जिला स्तरीय पुरस्कार। राज्य स्तरीय पुरस्कार में व्यक्तिगत कर्मचारियों या कर्मचारियों की विजेता टीम को पहला पुरस्कार 51 हजार रुपये नकद, दूसरा पुरस्कार 31 हजार रुपये और तीसरा पुरस्कार 21 हजार रुपये का दिया जाएगा। इसी प्रकार, जिला स्तरीय पुरस्कार में पहला पुरस्कार 31 हजार रुपये नकद, दूसरा पुरस्कार 21 हजार रुपये और तीसरा पुरस्कार 11 हजार रुपये का दिया जाएगा। इन पुरस्कार में नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी, मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रशंसा प्रमाण पत्र (जिसकी प्रति कर्माचारी की सर्विस बुक में लगेगी) भी दिया जाएगा।योजना के अनुसार राज्य स्तर पर अधिकतम 10 पुरस्कार दिए जाएंगे। पहले पायदान के लिए 2 पुरस्कार, दूसरे स्थान के लिए 3 पुरस्कार और तीसरे के लिए 5 पुरस्कार दिए जाएंगे। इसी प्रकार, जिला स्तर पर तीनों पायदान के लिए प्रत्येक जिले में 3- 3 पुरस्कार दिए जाएंगे।

·        हरियाणा के झज्जर जिला के गांव बाढ़सा में लगभग 50 एकड़ भूमि पर आईआईटी दिल्ली का एक्सटेंशन सेंटर स्थापित होगा। 

·        राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने 33वें राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित 33वे राष्ट्रीय खेलकूद  का शुभारंभ विद्या । भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र के प्रिंसिपल नारायण ने कहा कि 23 नवंबर तक चलने वाला यह खेलों का एक बहुत बड़ा टूर्नामेंट है। एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में 728 महिला पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे है, यह कार्यक्रम लगभग 100 निर्णायकों के मार्गदर्शन में सम्पन्न होगा

·        वोकल-फॉर-लोकलके लिए बड़े स्तर पर प्रयास कर रही हरियाणा सरकार--हरियाणा सरकार ने भी वोकल-फॉर-लोकल के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए हैं। प्रदेश में खादी को बढ़ावा देने के लिए खादी ग्रामोद्योग बोर्ड बनाया गया है। इस बोर्ड और तकनीकी शिक्षा के अधिकारियों को तालमेल करके खादी के आधुनिक उत्पाद तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। एक जिला-एक उत्पादयोजना में हरियाणा अग्रणी राज्य बनकर उभेरगा। हरियाणा मेंएक जिला-एक उत्पादसे भी आगे बढ़कर एक ब्लॉक-एक उत्पादकार्यक्रम को लागू किया जा चुका है। प्रत्येक ब्लॉक में उस ब्लॉक के लोगों द्वारा बनाए गए बेहतरीन उत्पाद के लिए एक कलस्टर बनाया जा रहा है। हरियाणा में सभी 143 ब्लॉक में कलस्टर बनाए जा चुके हैं, जिनमें पदमा योजना के तहत चुने गए ब्लॉक के अनुसार उत्पाद तैयार किए जाएंगे

·         

 

No comments:

Post a Comment

हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014

  हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम , 2014 के तहत नागरिकों को प्रदान की जाने वाली शहरी स्थानीय निकाय विभाग की आठ औ...