Saturday, 8 October 2022

खेल नर्सरियां September 2022

 बचपन से ही बच्चों में खेल संस्कृति विकसित करने के लिए राज्य सरकार स्थापित कर रही खेल नर्सरियां

हरियाणा सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर बच्चों में खेल संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से राज्य में खेल नर्सरियां स्थापित की जा रही हैं। इस कड़ी में प्रदेश में 1100 खेल नर्सरियां चलाई जाएंगी। 500 नर्सरियां विभागीय प्रशिक्षण केन्द्रों पर तथा 600 खेल नर्सरियां सरकारी तथा निजी शिक्षण संस्थानों, निजी खेल अकेडमियों, निजी खेल प्रशिक्षण केन्द्र में स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। मोरनी में मिल्खा सिंह साहसिक खेल एकेडमी भी स्थापित की गई है।

इसके अलावा, प्रत्येक गांव में एक-एक युवा कल्ब स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है। राज्य मे अब तक 4912 गांवों में युवा क्लबों का गठन किया गया है। इतना ही नहीं, राज्य में चार अनुसूचित खिलाड़ी खेल छात्रावास स्थापित किए जा रहे हैं। अम्बाला मे खेल छात्रावास का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है तथा हिसार, सिरसा तथा फतेहाबाद में खेल छात्रावास के निर्माण का कार्य चल रहा है।

हरियाणा दे रहा है खिलाड़ियों को सर्वाधिक नकद पुरस्कार

वर्तमान राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए विजेता खिलाड़ियों को सर्वाधिक पुरस्कार राशि दी जा रही है। ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण विजेता को 6 करोड़ रुपये,  रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेता को 2.50 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

पैरालम्पिक खिलाड़ियों को भी ओलम्पिक पदक विजेताओं की तर्ज पर तथा प्रतिभागिता करने पर सामान्य खिलाड़ियों की भांति समान नकद पुरस्कार प्रदान किये जाने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, प्रत्येक प्रतिभागी खिलाड़ी को 15 लाख रुपये देने का भी प्रावधान किया गया है।

ओलम्पिक खेलों हेतू चुने गए हरियाणा के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार राशि में से प्रशिक्षण तथा खुराक हेतू अग्रिम 5 लाख रुपये देने का प्रावधान भी प्रदेश सरकार द्वारा किया गया ताकि कोई भी खिलाडी़ प्रशिक्षण से वंचित रहे।

प्रशिक्षण के साथ-साथ खिलाड़ियों की खुराक में किसी प्रकार की कोई कमी रहे इसलिए, खिलाडियों की खुराक राशि को भी 150 रुपये से बढाकर 400 रुपये प्रति खिलाडी प्रतिदिन कर दी है।

हरियाणा सरकार की खेल नीति खिलाडियों को प्रोत्साहित करने, अधिकतम नकद पुरस्कार प्रदान करने तथा नौकरी में आरक्षण आदि सुविधाओं के कारण पूरे देश में उत्तम है।

अवार्डीज के मानदेय को 5000 रुपये मासिक से बढ़ाकर किया 20,000

हरियाणा सरकार द्वारा अर्जुन, द्रोणाचार्य, तथा ध्यानचंद अवार्डीज के मानदेय को 5000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये मासिक किया गया है। तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेताओं को 20,000 रुपये भीम अवार्ड विजेताओं को 5000 रुपये मासिक मानदेय देने की शुरुआत की गई है।

ओलंपिक अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में हरियाणा के खिलाड़ी ला रहे सर्वाधिक पदक

खेल हरियाणा की संस्कृति में ही रचे-बसे हैं, इसलिए यहां के खिलाड़ियों ने देशा में देश हरियाणा-जित दूध दही का खाणा की कहावत कोचरितार्थ किया है। हाल ही में बर्मिंघम में सम्पन्न हुए कॉमनवैल्थ गेम्स में भारत को मिले 61 पदकों में से 17 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। भारत के 1.3 प्रतिशत क्षेत्रफल 2.09 प्रतिशत आबादी वाले हरियाणा का ओलम्पिक खेलों में भी 50 प्रतिशत से अधिक मेडल का योगदान रहा है। हरियाणा सही मायनों में खेलों की सोने की खान बनने की ओर अग्रसर है।

 

No comments:

Post a Comment

हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014

  हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम , 2014 के तहत नागरिकों को प्रदान की जाने वाली शहरी स्थानीय निकाय विभाग की आठ औ...